हेल्थ

भिगोकर खाने पर काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकत देती है ये देसी चीज, शरीर को बना देंगी फौलाद, बस ऐसे कर लें सेवन

Foods That Increase Body Strength: अगर आपको बादाम खाना पसंद नहीं है या इससे एलर्जी है, तो ऐसे में आप इसके बजाए इन देसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनकी मदद से आपको आसानी से शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यहां जानें आप किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Image

Foods That Increase Body Strength

Foods That Increase Body Strength: शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए बादाम का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। आपने अक्सर पहलवानों को बादाम का सेवन करते देखा होगा। बादाम पोषक तत्वों का पावर हाउस होते हैं। इनमें विटामिन ई, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। यह आपके शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाने में मदद करता है।

हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बादाम का पूरा फायदे लेने के लिए इन्हें भिगोकर खाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, बादाम के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप नियमित भिगोकर खाएं तो इससे आपको बादाम खाने से भी अधिक फायदा मिल सकता है। यह बादाम की तुलना में अधिक लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स बता रहे हैं जो भिगोकर खाने पर बादाम से भी ज्यादा ताकत देते हैं।

शरीर को फौलाद बनाने के लिए पानी में भिगोकर खाएं ये चीजें

भीगे अंजीर

यह पहलवानों का पसंदीदा ड्राई फ्रूट है। यह शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसे भिगोकर खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह शरीर भरपूर पोषण देती है।

भीगे चने

चने प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत आवश्यक हैं। इसके साथ ही इनमें विटामिन बी, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और नस-नस में ताकत भर देता है।

भीगे अखरोट

बादाम की तरह अखरोट में भी हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3, विटामिन ई के साथ-साथ शरीर के लिए अन्य जरूर पोषत तत्व होते हैं। यह दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह ब्रेन फंक्शन में सुधार करता है और बुढ़ाप में भी याददाश्त कमजोर होने से बचाता है।

भीगे अलसी के बीज

इन बीजों को भिगोकर खाने से कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। यह कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं, इन्हें खाने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

भीगी मूंग दाल

आपने पहलवानों को अक्सर भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करते देखा होगा। यह दाल प्रोटीन का पावरहाउस है। इसका सेवन करने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह शरीर को भरपूर ताकत देती है। इसे खाने से शरीर में घोड़े जैसी फुर्ती आती है।

भीगी मूंगफली

आपको बता दें कि पोषण के मामले में मूंगफली पूरी तरह बादाम के समान होती हैं। यह बादाम का एक सस्ता विकल्प है। इसका सेवन करने से शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनाती है। दिमाग को तेज करने में भी मदद करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article