हेल्थ

आयुर्वेद के अनुसार हाइपरथायराइड में क्या खाएं और क्या नहीं? किन चीजों से मिलेगा फायदा, एक्सपर्ट से जानें

What To Eat And Avoid In Hyperthyroidism As Per Ayurveda: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को ऐसा थायराइड होता है जिसमें वजन अचानक बढ़ने लगता है, वहीं एक ऐसा थायराइड भी होता है जिसमें तेजी से वजन कम होता है। इसे ही हाइपरथायराइड या ओवरएक्टिव थायराइड कहते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, चलिए आयुर्वेदाचार्य से जानते हैं।

Image

What To Eat And Avoid In Hyperthyroidism As Per Ayurveda

What To Eat And Avoid In Hyperthyroidism As Per Ayurveda: हाइपरथायराइड (ओवरएक्टिव थायराइड) एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म जरूरत से ज्यादा तेज हो जाता है। इसका असर दिल की धड़कन, नींद, वजन और मूड पर पड़ता है। लोग अक्सर इसे सिर्फ दवाइयों से कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आयुर्वेद मानता है कि शरीर को भीतर से ठंडक, पोषण और संतुलन की जरूरत होती है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. अलका विजयन (हार्मोन एंड गट हेल्थ एक्सपर्ट) कहती हैं कि इस स्थिति में पित्त और वाता दोष बहुत बढ़ जाते हैं, जिन्हें सही खानपान से संतुलित किया जा सकता है। इस विषय पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जरूरी जानकारी शेयर की है। चलिए जानते हैं कि हाइपरथायराइड में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

हाइपरथायराइड में क्या खाएं - What To Eat In Hyperthyroid In Hindi

1. मीठे और ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थ

अगर आपका शरीर गर्म रहता है, दिल तेज धड़कता है या बेचैनी महसूस होती है, तो आपको ऐसे फूड्स चाहिए जो शरीर को शांत करें। चावल, दूध, देसी गाय का घी और पके हुए मीठे फल जैसे केला, आम और चीकू- ये सभी शरीर को ठंडक देते हैं और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करते हैं।

2. ठंडी तासीर वाली आयुर्वेदिक चीजें

धनिया के बीज, सौंफ और आंवला - ये तीनों बहुत ही असरदार हैं। इनका पानी बनाकर पीने से शरीर की गर्मी घटती है, सूजन कम होती है और पाचन तंत्र भी शांत रहता है।

3. रूट वेजिटेबल्स यानी जड़ वाली सब्जियां

शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां शरीर को ग्राउंड करती हैं यानी संतुलन देती हैं। ये हाई वाता को कंट्रोल करने में बहुत मदद करती हैं।

4. हेल्दी फैट्स

गाय का घी और नारियल तेल हार्मोन बनाने में मदद करते हैं और शरीर की ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। हर रोज थोड़ी मात्रा में इनका सेवन फायदेमंद होता है।

हाइपरथायराइड में क्या न खाएं- What To Avoid In Hyperthyroidism In Hindi

1. तीखे, गरम और खमीर वाले फूड्स से दूरी रखें

अचार, प्याज, लहसुन, कॉम्बुचा जैसी चीजें शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं और पित्त को और ज़्यादा उग्र कर देती हैं। इससे बेचैनी और जलन बढ़ सकती है।

2. चाय, कॉफी, शराब और सिगरेट से परहेज करें

ये सभी चीजें थायराइड को और ज्यादा एक्टिव कर देती हैं, जिससे घबराहट, नींद की कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

3. सूखे और कुरकुरे स्नैक्स न खाएं

मखाना, चिप्स, नाचोज जैसी चीजें दिखने में हेल्दी लग सकती हैं लेकिन ये वाता बढ़ाती हैं, जिससे शरीर और मन दोनों बेचैन रहते हैं।

डॉ. अल्का की मानें तो हाइपरथायराइड को दवा के साथ-साथ आयुर्वेदिक डाइट और जीवनशैली से भी बैलेंस किया जा सकता है। ठंडी तासीर, मीठे और पौष्टिक भोजन, साथ ही वाता-पित्त को शांत करने वाले फूड्स से शरीर को अंदर से शांत किया जा सकता है। सही खानपान अपनाकर आप थायराइड की तेज रफ्तार को धीमा और संतुलित बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article