हेल्थ

सुबह के समय नहाना बेहतर या फिर शाम का टाइम का राइट - जानें हेल्दी बॉडी के लिए कब नहाएं

what is the right time to bath: नहाने के समय को लेकर अक्सर बहस होती है कि सुबह के समय नहाना चाहिए या शाम को। इस पर सभी के अपने मत हैं। लेकिन नहाने के साथ ही सोने की चादर का साफ होना भी जरूरी है। जानें ये जरूरी बातें।

Image

नहाने का सबसे अच्छा टाइम कौन सा है

what is the right time to bath: इस बात पर अक्सर चर्चा होती है कि नहाने का समय कब बेहतर है। सुबह का या शाम का ? कुछ लोग सुबह उठते ही नहाना पसंद करते हैं, ताकि वे ताजगी और ऊर्जा से भरे महसूस करें। वहीं, कुछ लोग रात को सोने से पहले नहाते हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और वह बेहतर तरीके से सो सके।

स्लीप फाउंडेशन ने 2022 में अमेरिका में एक सर्वे किया, जिसके मुताबिक, 42 प्रतिशत अमेरिकी लोग सुबह नहाना पसंद करते हैं ताकि दिन की शुरुआत ताजगी से कर सकें। वहीं 25 प्रतिशत लोग रात में सोने से पहले नहाते हैं ताकि दिनभर की थकान हटाकर और साफ-सुथरे होकर सो सकें। बाकी बचे लोग कभी सुबह, कभी रात या दोनों समय नहाते हैं।

नहाना क्यों जरूरी है

पहले बात करते हैं नहाने के क्या फायदे हैं। नहाने से शरीर साफ रहता है। पसीना, धूल और गंदगी हट जाती है। नहाने से ताजगी मिलती है और थकान दूर होती है। इससे मूड भी फ्रेश होती है। बैक्टीरिया और कीटाणु हटने से बीमारियों का खतरा कम होता है। खासकर रात को नहाने से शरीर आरामदायक स्थिति में होता है और नींद अच्छी आती है।

नहाना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानकारों के मुताबिक, नहाने से तनाव और चिंता कम होती है। शरीर में पॉजिटिव हार्मोन सक्रिय होते हैं और नसों का सिस्टम शांत होता है। पसीने और थकान से भरी मांसपेशियों को आराम मिलता है।

नहाने का कौन सा टाइम है बेस्ट

नहाने के सही समय को लेकर लोगों में जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। बहुत से लोगों की राय होती है कि सुबह नहाना सही है, जबकि कुछ मानते हैं कि रात को सोने से पहले नहाना बेहतर होता है। हर किसी की अपनी-अपनी वजह होती है।

सुबह नहाने वाले लोग कहते हैं कि दिन की शुरुआत ताजगी और साफ-सफाई के साथ होती है और रात को नहाने वाले लोग मानते हैं कि दिनभर की धूल-मिट्टी और पसीना हटाने से नींद अच्छी आती है। लेकिन इस बहस में एक अहम पहलू है और वह है आपकी चादर... यानी नहाने का समय सिर्फ आपके लिए नहीं, आपके बिस्तर की सफाई के लिए भी मायने रखता है!

अमेरिकी क्लीवलैंड क्लिनिक ओआरजी में छपे एक लेख में नहाने को लेकर बड़ी बारीकी से बात लिखी गई है। इसमें भारतीय मूल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आलोक विज के हवाले से कहा गया है कि किसी भी तरह का घर्षण आपकी त्वचा के बाहरी हिस्से को रगड़ कर हटा देता है। जब आप रात को बिस्तर में लेटते हैं, तो त्वचा की कुछ कोशिकाएं उस घर्षण की वजह से हट जाती हैं। हटे हुए त्वचा के ये फ्लेक्स आपके बिस्तर पर जमा हो जाते हैं और इन्हें बेहद छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं, और उनके मल से आपकी त्वचा में जलन, एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है।

खैर, हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त से पहले स्नान को उत्तम मानती है।

इनपुट : आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article