Mud Therapy : आज के समय में कई लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपना रहे हैं। मड थेरेपी या फिर मिट्टी की थेरेपी आयुर्वेदिक थेरेपीज में से एक है। कई स्टार्स आप बॉलीवुड के कलाकार मड थेरेपी ले रहे हैं। यह एक वर्षों पुरानी थेरेपी है, जिसे लेने से आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से दूर रह सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में मड थेरेपी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मड थेरेपी क्या है और इससे सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
क्या मड थेरेपी?
साधारण शब्दों में शरीर पर मिट्टी के लेप को मड थेरेपी कहा जाता है। यह आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें प्राकृतिक तरीके से शरीर पर मिट्टी को लगाकर कई रोगों का इलाज किया जाता है। इससे न सिर्फ शारीरिक परेशानी दूर होती है, बल्कि यह स्किन समस्याओं और मानसिक समस्याओं को भी दूर कर सकता है। यह केमिकल फ्री ट्रीटमेंट है। आइए जानते हैं मड थेरेपी के कुछ खास फायदों के बारे में-
मड थेरेपी के क्या हैं फायदे?
मड थेरेपी लेने से आप स्किन की परेशानियों जैसे- दाग-धब्बे, पिंपल्स, घाव इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
पाचन में करे सुधार
मड बाथ लेने से पाचन शक्ति में सुधार लाया जा सकता है, जो आपके आंतों की गर्म को शांत करके अपच, कब्ज, एसिडिटी, डायरिया, उल्टी जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आप आंत से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो मड थेरेपी जरूर लें।
अस्थमा की समस्याएं करे दूर
श्वसन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मड थेरेपी फायदेमंद हो सकती है। खासतौर पर अस्थमा रोगियों के लिए मिट्टी की थेरेपी फायदेमंद होती है। वहीं, इससे साइनस और एलर्जी की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
मड थेरेपी की मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा यह मोटापा, डायबिटीज, माइग्ने जैसी परेशानियों को भी कम कर सकता है।
मिट्टी की थेरेपी से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार मड थेरेपी ले रहे हैं तो किसी अच्छे एक्सपर्ट की ही मदद लें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
