हेल्थ

लोगों में बढ़ते मोटापे का सबसे बड़ा कारण Sugar Cravings, डॉक्टर ने बताया मीठे की तलब को कंट्रोल करने का आसान तरीका

Easy Way To Control Sugar Cravings In Hindi: सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने लोगों में बढ़ते वजन और मोटापे के कारण को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि मोटापे का सबसे प्रमुख कारण मीठा खाने की तलब होना है। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर ने कुछ आसान टिप्स भी बताए हैं।

Image

Easy Way To Control Sugar Cravings In Hindi

Easy Way To Control Sugar Cravings In Hindi: मोटापे की समस्या दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। आजकल हर तीसरे व्यक्ति के साथ मोटापे की समस्या देखने को मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो वर्ष 2022 में दुनियाभर में हर 8 में से एक 1 व्यक्ति मोटापे का शिकार था। आज भी स्थिति कंट्रोल में आने के बजाए और भी बदतर होती जा रही है। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर लोगों में मोटापा बढ़ने इतना आम क्यों होता जा रहा है?

आपको बता दें कि शरीर का वजन बढ़ाने में हमारी जीवनशैली की कई आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। खराब खानपान, गतिहीन जीवनशैली, जंक, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का अधिक सेवन, चीनी युक्त फूड और मिठाई आदि तक कई कारक हैं, जो शरीर का वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं। डॉ. जेम्स निकोटोलेंटोनियो ने वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार एक और प्रमुख कारण के बारे में बताया है, जो अधिकांश लोगों में मोटापे का कारण बन रहा है। यहां जानें इसके बारे में....

मोटापे का सबसे बड़ा कारण शुगर क्रेविंग

डॉ. जेम्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मीठा खाने की तलब को मोटापे के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारण कारण बताया है। आपको बता दें कि मीठी और चीनी युक्त चीजें कैलोरी से भरपूर होती हैं। चाय के साथ बिस्कुट, फ्रूट जूस, सोडा या कोला आदि तक हम कई ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिनमें चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही, ये कैलोरी से भरपूर होती हैं।

जब आप इनका सेवन करते हैं, तो डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है। इन्हें खाने के बाद आप अच्छा महूसस करते हैं और एक ही बार में आप काफी मात्रा में इन चीजों का सेवन कर लेते हैं। जब आप लगातार ऐसा करते हैं, तो नियमित आप काफी अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगता है और लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

शुगर क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आसान टिप्स - Tips To Control Sugar Cravings In Hindi

डॉ. जेम्स ने अपनी एक इंस्टाग्राम शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएं। मीठे की तलब होने पर इन्हें आजमाने से आपकी क्रेविंग तुरंत शांत हो सकती है।

  • नमक और इलेक्टोलाइट्स का पानी पी सकते हैं
  • अचार का रस पी सकते हैं
  • जीभ पर थोड़ा सा नमक रख सकते हैं।
  • नींबू पानी, मौसम्बी का जूस पी सकते हैं
  • चकोतरा का जूस पी सकते हैं

ये नुस्खे आजमाने आपको शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने और शरीर के वजन को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article