हेल्थ

Beauty Parlour Syndrome: ब्यूटी पार्लर में ये गलती पहुंचा सकती है अस्पताल, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 5, 2022, 06:46 PM IST

Beauty Parlor Syndrome: हैदराबाद में महिला ब्यूटी पार्लर में अचानक से बेहोश हो गईं। एमआरआई में पता चला कि महिला स्ट्रोक से जूझ रही हैं। डॉक्टर इसे ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम बता रहे हैं। जानिए क्या होता है ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम और क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और इससे जुड़ी सावधानियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद में महिला ब्यूटी पार्लर में बेहोश हो गईं।
  • इस बीमारी को ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कहा जा रहा है।
  • जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम और उसके लक्षण।

Beauty Parlour Syndrome causes and symptoms: हैदराबाद में 50 साल की एक महिला ब्यूटी पार्लर में अपने बाल धुलवाने के लिए गई थीं। इस दौरान चक्कर आने, उल्टी की समस्या होने लगी। हालांकि, महिला अब खतरे से बाहर है। उसे ठीक होने में लगभग दो से तीन हफ्ते तक का वक्त लगेगा। डॉक्टर्स के मुताबिक इस बीमारी को ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कहा जाता है। दरअसल बाल सुखाने के लिए गर्दन को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। इस कारण दिमाग के हिस्से सेरिबैलम में खून का थक्का जम जाता है। इससे स्ट्रोक का खतरा पैदा हो जाता है।

अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुधीर कुमार ने एक ट्वीट कर लिखा, 'मैंने कुछ दिनों पहले देखा कि एक महिला पार्लर अपने हेयर वॉश करवाने के लिए पार्लर गई थी। इस दौरान उन्हें अचानक से चक्कर, उल्टी आने लगती है। पहले महिला को पेट के डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां पर जब इन लक्षणों में सुधार नहीं हुआ तो तब मेरे पास लाया गया। महिला का एमआरआई कराया गया तो पता चला कि उसे स्ट्रोक है। अगले दिन उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी।' डॉक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक महिला ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम से जूझ रही है।

क्या है ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम के लक्षण

ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को सुखाने के लिए महिला ने गर्दन को पीछे तरफ झुकाकर रखा हुआ है। इसमें दिमाग के सेरिबैलम हिस्से में खून का थक्का जम गया था। इसे ही ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं- हांथ का बार-बार कांपना। इसके अलावा सिर में माइग्रेन पेन होना। सिर में बहुत तेज दर्द होना। इसके अलावा आंखों में धुंधला नजर आता है। वहीं, गर्दन में भी सूजन आने लगती है। ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम के दौरान बार-बार चक्कर आता है और उल्टी भी आती है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में पारस अस्पताल गुरुग्राम के न्यूरोलॉजी यूनिट के हेड डॉ रजनीश कुमार में कहा कि ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक से बचने के लिए कोशिश करें कि हेयर वॉश के समय 10 से 15 मिनट तक सिर नीचे न झुकाएं। इसके अलावा आप गर्दन के नीचे पैड या तौलिये का सपोर्ट ले सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article