5-4-5 walking For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए लोग ना जाने कितने उपाय अपनाते हैं। वे नियमिच वॉत जिम, डाइटिंग, फास्टिंग, डिटॉक्स आदि काफी कुछ ट्राई करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप सिर्फ वॉकिंग का एक खास फॉर्मूला फॉलो करना शुरू कर दें तो इससे बिना ज्यादा मेहनत के शरीर की चर्बी पिघलने लगेगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक खास वॉकिंग की, जिसे कहते हैं 5-4-5 वॉकिंग फार्मूला। यह कोई भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि एक सिंपल, स्मार्ट तरीका है जिससे आप ना सिर्फ वजन घटा सकते हैं, बल्कि पेट की दिक्कतें, ब्लड शुगर और दिल की हेल्थ तक सुधार सकते हैं। ये फॉर्मूला उन लोगों के लिए वरदान है जो कामकाज में बिजी रहते हैं लेकिन फिट रहना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है ये फार्मूला और कैसे करता है कमाल।
क्या होता है 5-4-5 वॉकिंग फार्मूला - What Is 5-4-5 Walking Formula In Hindi
5-4-5 वॉकिंग फार्मूला बहुत ही आसान है। इसे आप हर खाने के बाद फॉलो कर सकते हैं। इसका मतलब है,
- पहले 5 मिनट धीमी चाल से चलना
- फिर 4 मिनट सामान्य चाल से वॉक करना
- और अंत में 5 मिनट तेज चाल से चलना।
यानि कुल 14 मिनट की वॉक, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती है।
वजन घटाने में कैसे मदद करता है ये फॉर्मूला?
जब आप धीरे-धीरे और फिर तेज़-तेज़ चलते हैं, तो आपका शरीर अलग-अलग तरह से एनर्जी खर्च करता है। खासकर तेज़ चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, और धीरे-धीरे यह आपकी बॉडी फैट को कम करने लगता है। जिन लोगों को जिम जाने का टाइम नहीं मिलता, उनके लिए ये एक शानदार विकल्प है।
खाने के बाद चलना पाचन के लिए क्यों फायदेमंद है?
अक्सर लोग खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं या बैठ जाते हैं, जिससे पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन अगर आप 5-4-5 फार्मूला अपनाते हैं, तो खाना अच्छे से पचता है। इससे पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और आप हल्का महसूस करते हैं।
ब्लड शुगर और हार्ट के लिए भी है वरदान
इस वॉकिंग पैटर्न से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, खासकर डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए यह काफी कारगर है। साथ ही, यह दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है। हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
मानसिक तनाव भी होता है दूर
वॉक करना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। 5-4-5 वॉक आपको रिलैक्स करता है, मूड अच्छा करता है और दिनभर की टेंशन को दूर करता है। अगर आप दिन में तीन बार ये वॉकिंग फार्मूला अपनाते हैं तो आप खुद को ज्यादा शांत और पॉजिटिव महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
