Weight loss Workout Routine : वर्कआउट हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है ये तो हम सब भलीभांति जानते ही हैं लेकिन इसे करने के समय को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना रहता है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से वर्कआउट के लिए समय निकालते हैं। हालांकि ये जान लेना और समझ लेना जरूरी है कि वजन कम करने के लिए वर्कआउट करने का ठीक वक्त क्या है। सुबह या शाम, किस वक्त वर्कआउट करना ठीक रहता है, आइये जानते हैं।
वजन कम करने में लगे लोग पूरे दिन में कभी न कभी व्यायाम के लिए समय निकालते ही हैं लेकिन उसमें एक शंका बनी रहती है कि किस समय किया गया वर्कआउट हमें अच्छा परिणाम देगा। एक्सरसाइज का समय हमारे वजन को कई तरह से प्रभावित करता है!
सुबह के समय वर्कआउट Morning Workout
सुबह के समय यानी 7 बजे से 9 बजे के बीच की गई एक्सरसाइज हमारे लिए सबसे उत्तम मानी गई है। इस समय की गई एक्सरसाइज से हमें पूरे दिन भर की एक्टीविटी को बूस्ट मिलता है और हम पूरे दिन एक्टिव महसूस करते हैं। सुबह के समय की गई एक्सरसाइज हमारी हार्ट रेट को बढ़ाती है जिससे हमारा ब्लड का फ्लो तेज हो जाता है और हमारी बॉड़ी का ताप भी बढ़ जाता है।
अगर बात करें वजन घटाने की तो खाली पेट सुबह के समय शरीर का फैट ज्यादा बर्न होता है और हमारा मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सुबह के समय खाली पेट व्यायाम (Weight loss exercise ) करने से दोगुना तेजी से वजन कम होता है।
शाम के समय Evening Workout
दिन भर किए गए कार्यों के कारण शाम के समय हमारे शरीर का तापमान वैसे ही बढ़ा हुआ रहता है इसलिए शाम को हम वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो ये अच्छे परिणाम दे सकता है। लेकिन इसमें ध्यान रखने वाली बात केवल इतनी है कि एक्सरसाइज करते समय आपका पेट खाली होना चाहिए। क्योंकि खाली पेट में फैट के कटने की दर तेज हो जाती है। सामान्यतः देखा जाए तो सुबह अथवा शाम दोनों ही समय वेटलॉस एक्सरसाइज के लिए ठीक हैं, लेकिन यदि तुलना की जाए तो सुबह का समय किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि के लिए उत्तम माना जाता है।
