हेल्थ

Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए डाइट में शामिल करें सलाद, हफ्तेभर में पिघलेगी चर्बी

Weight Loss: मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने डाइट प्लान में सलाद को जरूर रखना चाहिए। सलाद खाने से वजन कम होता है और आप मोटापे से फिट इंसान बन जाते हैं। आप कई तरह का सलाद खा सकते हैं।

Image

Weight Loss: सलाद खाने से कम होगा मोटापा।

Weight Loss: आज के दौर में ज्यादातर इंसान किसी न किसी समस्या से परेशान है। मोटापा (Obesity) भी उन खास समस्याओं में से एक है, जिनसे लोग परेशान नजर आते हैं। महिला हा यो पुरुष... या फिर बच्चा, बूढ़ा हो या जवान, हर कोई मोटापे (Obesity Problem) की इस खास समस्या से जूझ रहा है। लोग मोटापा कम (Weight Loss) करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। कोई तरीका काम करता है तो किसी तरीके के कोई असर नहीं होता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना मोटापा (Weight Loss Tips) कैसे कम कर सकते हैं।

सलाद में शामिल करें सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट

सलाद खाने की एक चीज है, जो ज्यादातर इंसान रोज खाते ही हैं। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप सलाद खाकर अपना वजन कम कर फिट इंसान बन सकते हैं। दरअसल वजन कम करने के लिए सलाद में कई तरह की सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट शामिल करने चाहिए। वेट लॉस वाले इस स्पेशल सलाद की सभी चीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।

हम सलाद में जो कच्चियां सब्जियां शामिल करते हैं, उनमें खासतौर से टमाटर, पत्तागोभी, ब्रोकली, प्याज, मूली, गाजर, खीरा, ककड़ी शामिल है। इनमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और हाई फाइबर पाया जाता है। बात फलों की करें तो आप सलाद में सेब, अनार, पपीता, तरबूज, केला आदि को शामिल कर सकते हैं। इन फलों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है।

इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट की बात करें तो आप सलाद में पनीर को शामिल कर सलाद को और भी बढ़िया बना सकते हैं। सलाद में कच्चा पनीर को शामिल करने से आपका वजन कम होगा। दरअसल पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन कम करने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा आप सलाद में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article