हेल्थ

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ खाएं ये चीजें, कुछ ही दिनों में सुडौल हो जाएगा शरीर

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 1, 2023, 10:41 AM IST

Weight Gain Tips: दूध ऐसी चीज है, जो हर में रोज आता ही है और अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल होता ही है। दूध के बारे में कहा जाता है कि दूध पीने से शरीर में ताकत आती है और शरीर फिट भी रहता है और इसलिए ही बच्चों को बचपन से ही कम से कम दिन में दो बार दूध पीने की आदत डाली जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध से वजन भी बढ़ता है।

Image

सेहत के साथ वजन बढ़ाने के लिए दूध पीना है फायदेमंद।

Photo : iStock

Weight Gain Tips: आज हर कोई दुबला-पतला या कमजोर इंसान (Weak Person) अपना वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहता ही है। इसके लिए वह कई सारी चीजें भी करता है, जिसमें कुछ भी उसको फायदा भी पहुंचता है। अगर आप भी शरीर से कमजोर या फिर दुबले-पतले हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आपका शरीर सुडौल हो जाएगा।

दूध (Milk) ऐसी चीज है, जो हर घर में रोज आता ही है और अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल होता ही है। दूध के बारे में कहा जाता है कि दूध पीने से शरीर में ताकत आती है और शरीर फिट भी रहता है और इसलिए ही बच्चों को कम से कम दिन में दो बार दूध पीने की आदत बचपन से डाली जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध से वजन भी बढ़ता है। लेकिन आपको वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ कुछ चीजें भी खानी होंगी, जिसके कुछ ही दिनों बाद आपका शरीर सुडौल हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ कौन-कौन सी चीजें आपको खानी चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ मिलाकर जरूर खाएं ये चीजें:-

दूध-केला

कमजोर लोगों के लिए दूध के साथ केला मिलाकर खाना काफी फायदेमंद है। दरअसल दोनों मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं। साथ ही शरीर को हाई कैलोरी मिलती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

दूध-दलिया

दूध-दलिया वजन बढ़ाने के साथ हेल्दी रहने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। रोज दूध-दलिया खाने से वजन बढ़ता है। दुबले-पतले लोग अगर अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उन्हें दूध-दलिया जरूर रोज खाना चाहिए।

दूध-भात

दूध-भात खाना वजन बढ़ाने में काफी मददगार हैं। दूध भात कैलोरी और कार्ब्स दोनों को बढ़ाता है। साथ ही पेट भरने के साथ वजन बढ़ाने में मददगार है। दुबले-पतले लोग अगर अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उन्हें दूध-भात जरूर खाना चाहिए।

दूध-आलू

दूध और आलू दोनों ही हाई कैलोरी और कार्ब्ल से भरपूर हैं। शरीर से कमजोर लोग अगर अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उन्हें दूध-आलू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दूध-शहद

शरीर से कमजोर लोग वजन बढ़ाने के लिए दूध में शहद मिलाकर जरूर पिएं। दरअसल इससे आपका वजन काफी तेजी से बढ़ेगा और कुछ ही दिनों में आपका दुबला-पतला शरीर सुडौल हो जाएगा।

दूध-किशमिश

दूध के साथ किशमिश खाना कमजोर और दुबले-पतले लोगों के लिए रामबाण का काम करता है। दूध-किशमिश शरीर की मेटाबोलिक एक्टिविटी को भी बढ़ाते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article