हेल्थ

शाकाहारी लोग आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें, विटामिन डी कमी झट से होगी दूर

Vitamin D Rich Foods For Vegetarian: शाकाहारी लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वे विटामिन डी की कमी से कैसे बचें। आपको बता दें कि शाकाहारियों के पास भी ऐसे कई फूड्स के विकल्प हैं, जिनकी मदद से वे आसानी से यह विटामिन प्राप्त कर सकते हैं। यहां जानें इनके बारे में।

Image

Vitamin D Rich Foods For Vegetarian

Vitamin D Rich Foods For Vegetarian: विटामिन डी शरीर के लिए एक बहुत आवश्यक विटामिन है। यह शरीर में एक हार्मोन की तरह काम करता है और कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी से कमजोर इम्यूनिटी, कमजोर हड्डियां, तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं। आजकल लोगों में इसकी कमी बहुत आम होती जा रही है, खासकर जो लोग शाकाहारी हैं, उन लोगों के लिए पर्याप्त विटामिन डी लेना चुनौती बन चुका है। क्योंकि यह विटामिन ज्यादातर नॉनवेज फूड्स में मौजूद होता है। शाकाहारी फूड्स में यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी काफी देखने को मिलती है। ऐसे में शाकाहारी लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वे विटामिन डी की कमी से कैसे बचें। आपको बता दें कि शाकाहारियों के पास भी ऐसे कई फूड्स के विकल्प हैं, जिनकी मदद से वे आसानी से यह विटामिन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इस विटामिन की कमी को दूर भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको शाकाहारियों के लिए विटामिन डी से भरपूर कुछ फूड्स बता रहे हैं।

शाकाहारियों के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड - Vitamin D Rich Foods For Vegetarian

दूध

दूध और इससे बनी चीजों में विटामिन अच्छी मात्रा में होता है। इन्हें विटामिन डी से फार्टिफाई भी किया जाता है। इसलिए दूध, दही, छाछ, पनीर आदि को अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बनाएं।

सोया प्रोडक्ट्स

सोया से बनी चीजों शाकाहारियों के लिए विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। इनमें विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अच्छी है। ये भी विटामिन डी से फोर्टिफाइड होते हैं और आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सीरियल

नाश्ते में आप विटामिन डी से फोर्टिफाइड सीरियल का सेवन कर सकते हैं। इनमें आप मूसली, दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें बाहरी रूप से विटामिन डी डाला गया होता है।

फोर्टिफाइड जूस

बाजार में मिलने वाले जूस जैसे संतरे का रस, सेब का रस, अमरूद का रस आदि में बाहरी रूप से विटामिन डी डाला जाता है। इन्हें पीने से आपको अच्छी मात्रा में विटामिन डी प्राप्त हो सकता है। जूस के अलावा, आजकल आटा और चावल भी विटामिन से फोर्टिफाइड मिलने लगे हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें।

मशरूम

कुछ प्रकार के मशरूम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें मैटाके और शिइताके मशरूम शामिल हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article