हेल्थ

इस विटामिन की कमी से होती है बच्चा पैदा करने तो देखने में दिक्कत, जान लें कहीं आप भी तो नहीं विटामिन डिफिशिएंसी का शिकार

Causes of Infertility : बांझपन, आंखों की रोशनी चले जाना या सांस संबंधित किसी प्रकार की कोई दिक्कत का शिकार होना भी प्रकार के विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में यहां देखें विटामिन की कमी कैसे दूर करें और विटामिन डिफिशिएंसी के लक्षण, विटामिन ए कैसे बढ़ाएं।

Image

Vitamin a deficiency list vitamin a ki kami me kya kre vitamin a deficiency symptoms infertility blindness respiratory disease

Vitamin A deficiency: खराब लाइफस्टाइल तो लगातार बिगड़ती खानपान की आदते इन दिनों कई सारी बीमारियों की वजह बनती जा रही है। ऐसी ही आम होती समस्या है बांझपन की, आंखों की रोशनी कम होने की या फिर किसी प्रकार की सांस संबंधित दिक्कतों की, और कुछ हद तक ऐसी दिक्कत होने के पीछे भी किसी विटामिन की कमी बड़ा कारण हो सकती है। यहां देखें किस विटामिन की कमी के कारण बांझपन, अंधेपन, तो किसी संक्रमण की चपेट में आने की शिकायत हो सकती है।

Which Vitamin Deficiency Causes Infertility and Blindness

हमारे शरीर में कई सारी गंभीर बीमारियां किसी विटामिन की कमी के कारण हो सकती है। अगर आप भी बांझपन, अंधेपन जैसी किसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण भी विटामिन डिफिशिएंसी हो सकती है। जी हां शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर खासतौर से बच्चों और महिलाओं में बांझपन, नाइट ब्लाइंडनेस, खराब इम्यूनिटी, दस्त, संक्रमण का कारण बनती है। विटामिन ए की कमी हड्डियों के विकास के साथ पूरे शरीर के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।

विटामिन ए की कमी से क्या होता है?

विटामिन ए की नॉर्मल रेंज 50 से 200 mg/dL तक होती हैं। वहीं जब आपका विटामिन ए का लेवल इस स्तर से कम होता है, तो समझ जाइए कि आपको इसकी कमी है। और समय रहते इसका इलाज करना और विटामिन बढ़ाने का प्रयास करना जरूरी है। विटामिन ए की कमी से आप इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं -

1. अत्यधिक थकान

2. होठों का फटना

3. दस्त लगना

4. बांझपन

5. ब्लैडर में संक्रमण

6. आंखों की रोशनी कम होना

7. बच्चे का शारीरिक विकास रुक जाना

8. किसी घाव का जल्दी न भरना

9. छाती और गले में संक्रमण

10. त्वचा पर जलन होना या सूजन आना

विटामिन ए की कमी होने पर मरीजों में इन बीमारियों का रिस्क अधिक हो सकता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि, आपको इनमें से कोई बीमारी हो, क्योंकि ऐसा बहुत गंभीर मामलों में ही होता है। लेकिन आपको भी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

विटामिन ए कैसे बढ़ाएं, How to cure Vitamin A Deficiency

अगर आपको विटामिन ए की कमी है, तो आपके लिए अपनी डाइट में चिकन, अंडे, दूध, गाजर, शकरकंदी, पपीता, संतरा, कद्दू, आम के साथ साथ हरी पत्तेदार सब्जियां खाना बहुत ही काम का साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article