Side Effects of Unseasonal Rain in Summer in Hindi : गर्मी ने अपना जैसे रुख कड़ा किया वैसे ही आसमान में काले बादल घिरने लगते हैं। और उसके बाद आने वाली बारिश आपको काफी पसंद आती है। गर्मी से राहत पाने के लिए आप बारिश कर सकते हैं, लेकिन बिना मौसम के होने वाली ये बरसात आपकी सेहत को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इस तरह की बारिश के बाद अक्सर खांसी-जुकाम और बुखार से मामले सामने आने लगते हैं। क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको बिन मौसम बारिश के कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम और इससे बचने के कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
तेज गर्मी के बाद बिना मौसम बारिश होने पर वातावरण में नमी, तापमान में उतार-चढ़ाव, और जल भराव जैसी स्थितियाँ पैदा हो जाती हैंय़ जो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ में लेकर आती हैं। इसके कारण आपको सर्दी-खांसी, डेंगू-मलेरिया, टाइफाइड, हैजा और फूड पॉइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। क्योंकि इससे आपके खानें और पानी में बैक्टीरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन समस्याओं से बचाव के कुछ आसान उपाय।
खानपान का ख्याल
बारिश के कारण आपके आसपास वातावरण में काफी संक्रमण फैलने का खतरा हो जाता है। क्योंकि इससे बैक्टीरिया काफी बढ़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ख्याल जरूर रखें। इन दिनों आपको पौष्टिक हल्का खाना लेना चाहिए। जिसमें आप सूप, खिचड़ी, हर्बल-चाय, और तुलसी-अदरक का काढ़ा बनाकर पिएं। ये आपकी इम्यूनिटी के बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
साफ-सफाई जरूरी
बारिश से होने वाले रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास की सफाई जरूर करें। बारिश का पानी जमा होने से बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा हो जाता है। इसलिए जलभराव न होने दें। बिस्तर और कपड़ों को धूप में सुखाएं। खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं। ये आपको संक्रमण से बचा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
