हेल्थ

शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए देसी फैट कटर का काम करता है ये पीला मसाला, सस्ते में दिला सकता है मोटापे से मुक्ति

Haldi For Weight Loss In Hindi: वेट लॉस के लिए आपने अक्सर लोगों को महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स और फैट कटर आदि लेते देखा होगा, लेकिन फिर भी वे शिकायत करते हैं कि उनका वजन कम नहीं होता। इसकी एक वजह आपकी डाइट है। वेट लॉस के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है। इसके साथ किचन में मौजूद कुछ देसी चीजें आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी ला सकती हैं। आज हम आपके साथ ऐसा एक पीला मसाला शेयर कर रहे हैं, जो वेट लॉस के लिए रामबाण है....

Image

Haldi For Weight Loss In Hindi

Haldi For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या उपाय करते हैं, कभी महंगे सप्लिमेंट, तो कभी जिम में घंटों पसीना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में रखा एक आम सा पीला मसाला आपकी चर्बी पिघलाने में देसी फैट कटर की तरह काम कर सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं हल्दी की।

आयुर्वेद में हल्दी को शरीर की सूजन कम करने और पाचन सुधारने वाला माना गया है। अगर सही तरीके से इसे अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो ये मोटापे से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। चलिए जानते है वेट लॉस के लिए हल्दी के फायदे और हल्दी से वेट लॉस कैसे करें।

हल्दी से वेट लॉस कैसे करें - Haldi Se Weight Loss Kaise Kare

सुबह खाली पेट हल्दी वाला गर्म पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें। चाहें तो थोड़ा नींबू रस या काली मिर्च भी डाल सकते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, जिससे चर्बी तेजी से पिघलती है।

हल्दी की चाय भी है कारगर

अगर आप वजन घटाने के साथ-साथ स्वाद भी चाहते हैं, तो हल्दी वाली चाय ट्राई कर सकते हैं। पानी में हल्दी उबालें, थोड़ा अदरक और नींबू डालें, चाहें तो शहद भी मिला सकते हैं। ये पेट की सूजन कम करने और पाचन सुधारने में मदद करता है।

हल्दी वाला दूध

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालें। इससे ना सिर्फ अच्छी नींद आती है, बल्कि ये फैट बर्न करने में भी मदद करता है।

हल्दी और दालचीनी का कॉम्बिनेशन

हल्दी और दालचीनी दोनों ही वजन घटाने में मददगार हैं। इन दोनों को मिलाकर गर्म पानी में पिएं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और बॉडी फैट को तेजी से कम करता है।

हल्दी वाली स्मूदी

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो हल्दी, अदरक और नींबू रस को नारियल पानी में मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। सुबह-सुबह पीने से पेट साफ रहेगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article