हेल्थ

Exercise for eye fitness: आई फिटनेस का ख्याल रखने के लिए इन 4 एक्सरसाइज को डेली रूटीन में करें शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 11:48 PM IST

Exercise for eye fitness: शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी आंखों को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। फोकस चेंज, फिगर आठ, आंखों को रोल करना आदि व्यायामों से आपकी आंखें हेल्दी रह सकती हैं। चलिए जानते हैं आंखों के जुड़े एक्सरसाइज से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकरियां, जिससे आप अपनी आंखों को रख सकें हेल्दी।

Image

आई फिटनेस के लिए एक्सरसाइज

KEY HIGHLIGHTS
  • हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है।
  • फोकस चेंज, फिगर आठ, आंखों को रोल करना जैसी एक्सरसाइजेज आंखों की हेल्थ को सही रखने में मददगार हैं।
  • आई एक्सरसाइजेज के साथ ही आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

Exercise for eye fitness: यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज करना कितना जरूरी है। लेकिन, क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज हमारी आंखों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं? सदियों से विजन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आई एक्सरसाइज को फायदेमंद माना गया है। हालांकि, इस बारे में बहुत कम एविडेंस है कि एक्सरसाइज से विजन सुधर सकता है। हालांकि, एक्सरसाइज करने से आईस्ट्रेन कम हो सकता है और आंखों को बेहतर महसूस होने में मदद मिल सकती है। नजर के धुंधलेपन को कम करने और लाइट सेंसिटिविटी को बढ़ाने में भी आई एक्सरसाइजेज बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आई फिटनेस का ख्याल रखने के लिए कुछ एक्सरसाइजेज को डेली रूटीन में शामिल करना जरूरी है। आइए जानें इनके बारे में।

आई फिटनेस के लिए एक्सरसाइजेज

आंखों के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आप इन एक्सरसाइजेज को रोजाना कर सकते हैं:

फोकस चेंज- यह एक्सरसाइज फोकस को सही रखने में मदद करती है। इसके लिए अपनी एक उंगली को आंखों से थोड़ा दूर रखें और उसे फोकस करें। अब इसे धीरे-धीरे चेहरे से दूर करें और फिर पास लाएं। उंगली पर फोकस करते रहें। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएं।

नियर और फार फोकस- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने अंगूठे को दस इंच की दूर तक रखें और कुछ सेकंड तक उस पर फोकस करें। अब किसी ऐसी चीज पर फोकस करें जो आपसे दस से बीस फीट दूर हो। इन दोनों चीजों पर बार-बार फोकस करते रहें।

फिगर आठ-इस फोकस एक्सरसाइज करने के लिए किसी एक ऐसी चीज पर फोकस करें जो आपसे दस फीट दूर हो। अब कल्पना करें कि आपके सामने आठ नंबर है और उस पर लगातार फोकस करें। तीस सेकंड्स तक इस पर फोकस करने के बाद डायरेक्शन को बदलें।

आंखों को घुमाएं- यह एक्सरसाइज बहुत ही सिम्पल है। इसे करने के लिए अपने सिर को बिना मूव किए कई बार राइट और लेफ्ट दिशा में देखें। इसके बाद ऐसे ही ऊपर और नीचे की तरफ देखें।

एक्सरसाइज करने से हमारा पूरा शरीर सही हेल्दी रहता है। शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी आंखों को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। यह एक्सरसाइजेज डिजिटल आई स्ट्रेन और कुछ खास आई कंडिशंस में मददगार साबित हो सकती हैं। इन आई एक्सरसाइजेज को करने से आप आपकी आंखों के स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article