हेल्थ

Pregnancy Care Tips: ठंड के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को रखना चाहिए अपना खास ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:32 AM IST

Pregnancy Care Tips: सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को फ्लू, संक्रमण, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से बचाव के लिए विशेष ध्यान की जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को इस तरह की परेशानी से बचाव की जरूरत है। आइए जानते हैं सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को कैसे रखना चाहिए अपना ध्यान?

Image

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रखें अपना विशेष ख्याल

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में शरीर को रखें हाइड्रेट
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को लिए फ्लू वैक्सीन है जरूरी
  • पैरों को गर्म रखने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

Pregnancy Care Tips: सर्दियों का सीजन काफी सबका पसंदीदा होता है। यह सीजन जहां अपने साथ कई सारी खुशियां लाती हैं। वहीं, इस सीजन में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। खासतौर पर इस सीजन में फ्लू, सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दियों में इन बीमारियों से बचने की जरूरत होती है। क्योंकि प्रेग्नेंसी में आप हर तरह की दवाओं का सेवन नहीं कर सकते हैं। इसलिए सर्दी में प्रेग्नेंट महिलाओं का अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को कैसे रखना चाहिए अपना ध्यान?

शरीर को रखें हाइड्रेट

सर्दियों में अधिकतर लोग पानी का सेवन कम करते हैं। वहीं, ठंड की वझ से इस सीजन में पेशाब ज्यादा आता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए सर्दियों में आवश्यक मात्रा में पानी का सेवन करना जरूरी है। पूरे दिन में कम से कम 6 से 7 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। यह आपके शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है।

पैरों को रखें गर्म

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। इसकी वजह से स्किन के छोटे-छोटे ब्लड वेसेल्स में सूजन आ सकती है। कुछ लोगों को इसके कारण स्किन पर चकत्ते, सूजन, लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए पैरों को अच्छी तरह से ढककर रखें। इसके साथ ही अपने पैरों को गुनगुने पानी से धोएं। पैरों को गर्म रखने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है।

फ्लू वैक्‍सीन जरूर लगवाएं

प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को फ्लू शॉट लगवाने की जरूरत होती है। फ्लू शॉट लगाने से न सिर्फ मां को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि यह बच्चों के लिए भी बहुत ही जरूरी है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्लू शॉट लगवाने से बच्चे को जन्म के 6 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

स्किन पर लगाएं लोशन

प्रेग्नेंसी में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। साथ ही कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में काफी खुजली होती है। सर्दियों में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए महिलाओं को अपनी स्किन पर लोशन लगाने की जरूरत होती है। लोशन लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होता है। साथ ही स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने में मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article