हेल्थ

Lamaze Breathing baby birth: डिलीवरी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ के बारे में जरूर जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 08:09 PM IST

Lamaze Breathing baby birth: लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ एक ब्रीदिंग तकनीक है जिसके इस्तेमाल से प्रसव के समय गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से कई लाभ होते हैं। इससे दर्द और तनाव कम होता है और रिलैक्सड रहने में मदद भी मिलती है। चलिए जानते हैं लमाज ब्रीदिंग और बेबी बर्थ से जुड़ी पूरी जानकारी यहां।

Image

लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ

KEY HIGHLIGHTS
-लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ एक ब्रीदिंग तकनीक है।
-लमाज ब्रीदिंग से प्रसव के समय गर्भवती महिला को कई लाभ होते हैं।
-इस तकनीक से रिलैक्सड रहने और पेन को कम करने में मदद मिलती है।

Lamaze Breathing baby birth: लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ एक ब्रीदिंग तकनीक है, जिसका फोकस डीप ब्रीदस पर होता है। इसे साइकोप्रोफाइलैक्टिक मेथड भी कहा जाता है। इस तकनीक से प्रसव के दौरान गर्भवती महिला को रिलैक्स महसूस होने में मदद मिलती है। लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ को 1951 में डॉक्टर फर्नान्ड लमाज ने क्रिएट किया था। यह मेथड न केवल लेबर पेन को कम करता है, बल्कि इसके साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक रूप से भी लाभ होता है। एक स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं प्रसव के दौरान इस तरीके का इस्तेमाल करती हैं, उनका लेबर शार्ट होता है। यही नहीं, इससे वजाइनल बर्थ की संभावना बढ़ती है और पोस्टपार्टम ब्लीडिंग कम होती है। आइए पाएं लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी।

लमाज हेल्दी बर्थ प्रैक्टिसेज

ब्रीदिंग तकनीकों के साथ ही लमाज तकनीक अन्य हेल्दी बर्थ प्रैक्टिसेज में भी फायदेमंद है, जो इस प्रकार हैं:
  • महिला को खुद से लेबर के लिए तैयार करना
  • लेबर और डिलीवरी के दौरान महिला को घूमने और पोजीशन बदलने में मदद करना
  • फालतू की मेडिकल इंटरवेंशंस से बचाना
  • गर्भवती महिला को पीठ के भार लेटकर बर्थ को नजरंअदाज कराना और पुश करने के लिए प्रेरित करना
इसके अलावा यह तकनीक इस दौरान दर्द और तनाव को कम करने के लिए अन्य तरीकों के बारे में भी सिखाती है।

लमाज ब्रीदिंग बेबी बर्थ टेक्निक्स कौन सी हैं?

जो लोग ब्रीदिंग बेबी बर्थ टेक्निक्स को सपोर्ट करते हैं, वो यह सलाह देते हैं कि ब्रीदिंग इस मेथड का सिर्फ एक पार्ट है। यह कॉन्फिडेंस बिल्ड करने और सुरक्षित व हेल्दी बर्थ का अच्छा तरीका माना गया है। ब्रीदिंग बेबी बर्थ टेक्निक्स को सिखाने के लिए कोई सर्टिफिकेशन इंस्ट्रक्टर नहीं होता। लेकिन, यह मेथड्स इस प्रकार हैं:
  • स्लो-पेस्ड ब्रीदिंग
  • पैटर्नड -पेस्ड ब्रीदिंग
  • मॉडिफाइड-पेस्ड ब्रीदिंग

लमाज मेथड की कॉन्शियस रिलैक्सेशन और कंट्रोल्ड ब्रीदिंग चाइल्डबर्थ के दौरान एक लाभदायक और प्रभावित तकनीक है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको अपनी और अपने शिशु की सेहत के लिए डॉक्टर के पास नियमित रूप से विजिट करना चाहिए। लमाज मेथड के बारे में आपके डॉक्टर आपको सही गाइड कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article