Homemade Concoction To Relieve Knee Pain: बढ़ती उम्र के साथ लोगों के साथ यह समस्या काफी देखने को मिलती है, कि उनके जोड़ों व घुटनों में दर्द होने लगता है। इसकी वजह से वजह ज्यादा चल-फिर भी नहीं पाते हैं, वहीं सीढ़ियां चढ़ने के लिए तो उन्हें सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की समस्याएं होना आम बात है, क्योंकि उम्र के साथ उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है। लेकिन आजकल जवान लोगों में इस तरह की समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। वे भी आए दिन जोड़ों की तकलीफ से परेशान रहते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह जोड़ों में सूजन और जकड़न वजह से हो सकता है।
इसके अलावा, कुछ मामलों में यह हड्डियों व जोड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे हाई यूरिक एसिड, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस आदि के कारण भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में मामलों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार लेना चाहिए। इसके अलावा, घर पर कुछ देसी घरेलू नुस्खों की मदद से भी आप जोड़ों के दर्द और तकलीफ से आसानी से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा ये देसी मिश्रण
हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने सोशल मीडिया पर जोड़ों के दर्द से राहत के लिए एक देसी नुस्खा शेयर किया है। उन्होंने एक ऐसे मिश्रण की रेसिपी शेयर की है, जो दर्द से राहत दिलाने में बहुत कारगर है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने हैं जैसे,
सामग्री:
- घी - 1 चम्मच
- अजवाइन - 1/2 छोटी चम्मच
- सोंठ - एक चुटकी
- हल्दी - एक चुटकी
- दालचीनी- एक चुटकी
- काली मिर्च - एक चुटकी
बनाने का तरीका
एक पैन लें, उसमें घी डालें। अब इसमें अजवाइन और बाकी मसाले डालकर हल्का सा भून लीजिए। इस मिश्रण का सेवन सुबह खाली पेट करें। नियमित इसका सेवन करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।
जोड़ों के दर्द से कैसे राहत दिलाता है यह मिश्रण
- देसी घी: यह जोड़ों में चिकनाई बनाए रखने में मदद करता है।
- अजवाइन: इसमें थायमोल नामक कंपाउंड होता है, ज जोड़ों की सूजन और जकड़न को कम करके दर्द से राहत देता है।
- हल्दी: इस पीले मसाले में कर्क्युमिन होता है। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ जोड़ों में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार है।
- काली मिर्च: यह शरीर में हल्दी के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करती है। इस तरह जोड़ों के दर्द से राहत देती है।
- दालचीनी: इस अद्भुत मसाले में सिलेमनलडिहाइट होता है,यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है।
- सोंठ: यह जोड़ों के दर्द की छुट्टी करने के साथ-साथ जोड़ों की मोबिलिटी में भी सुधार करती है।
