हेल्थ

40 के बाद सभी महिलाओं को जरूर कराने चाहिए ये 3 टेस्ट, समय से पहले होगा बड़ी से बड़ी बीमारी का खुलासा

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप समय के साथ कुछ हेल्थ चेकअप जरूर करा लें। आज हम आपको 40 साल से ज्यादा की महिलाओं के लिए जरूरी कुछ मेडिकल टेस्ट बताने जा रहे हैं। ये चेकअप आपकी आने वाली हेल्थ प्रॉब्लम को पहले की उजागर कर सकते हैं।

Image

women health check up

Photo : iStock

महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। क्योंकि आज महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। 20-25 साल की युवा आयु में अक्सर हम अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, वैसे ही सेहत के लिए कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। वहीं 40 साल की उम्र के बाद तो महिलाओं को मेनोपॉज जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए कुछ हेल्थ चेकअप इस उम्र में कराना काफी जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे हेल्थ चेकअप जो 40 साल के बाद महिलाओं को जरूर करना चाहिए।

1. मैमोग्राफी

महिलाओं में तेजी से स्तन कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं महिलाओं में होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्तन कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ने लगता है, इसलिए आपको 40 साल की उम्र के बाद मैमोग्राफी टेस्ट जरूर कराना चाहिए। ये टेस्ट आपके स्तन कैंसर के खतरे को उजागर करता है।

2. बोन डेंसिटी टेस्ट

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैल्शियम की कमी की संभावना ज्यादा होती है। यदि कारण है कि महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग होने की संभावना भी ज्यादा होती है। बढ़ती उम्र में कैल्शियम की कमी होना स्वाभाविक है, इसलिए समय रहते आपको अपना बोन डेंसिटी टेस्ट करना चाहिए। जिससे आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूर बदलाव कर सकें।

3. थायराइड टेस्ट

थायराइड हार्मोन का इंबैलेंस महिलाओं में काफी ज्यादा देखने को मिलता है। जिसके कारण वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना और थकान रहना जैसी समस्याएं होने लगती है। 40 के बाद महिलाओं को थायराइड की समस्या ज्यादा होती है, इसलिए थायराइड टेस्ट करा लेना बेहतर निर्णय साबित होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article