हेल्थ

भीषण गर्मी में ठंडक का अहसास कराएंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स, पीते ही शरीर में दौड़ेगी ताजगी

गर्मियों के सीजन में अपनी सेहत की केयर थोड़ी ज्यादा करनी होती है। क्योंकि इन दिनों सेहत पर बाहरी मार बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी शानदार घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन रोजाना करने से आप भीषण गर्मी में भी ठंडक का अहसास करेंगे।

Image

drinks for summers

गर्मियों के सीजन में अपनी सेहत की केयर थोड़ी ज्यादा करनी होती है। क्योंकि इन दिनों सेहत पर बाहरी मार बढ़ जाती है। बाहर तेज धूप और गर्मी आपके शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर देती है। इस मौसम में लोग जल्दी थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपको गर्मी में भी कूल-कूल रखने में मदद कर सकें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार घरेलू ड्रिंक्स...

नींबू पानी

गर्मी में खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। ये आपकी त्वचा में निखार लाने का भी काम करता है। इससे आप दिन भर एक्टिव और फिट बने रहते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करते हैं, गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचने और ऊर्जावान रहने के लिए नारियल पानी बेस्ट होता है। ये आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आयरन, फाइबर और विटामिन C जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बेल सेहत का खजाना साबित होता है। बेल का सेवन आप रोजाना शरबत के रूप में कर सकते हैं। ये आपको लू लगने से बचाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article