हेल्थ

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है अच्छे तेल का चुनाव, आइए जानते हैं कुछ हेल्दी कुकिंग ऑयल, जो खाना पकाने के लिए हैं बेस्ट

Best Cooking Oil: यदि आप खाने के तेल को लेकर हमेशा संकोच में रहते हैं कि कौन सा तेल हमारी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

Image

best cooking oil

Photo : iStock

Healthy Cooking Oil: खाना बनाने के लिए सब्जी और आटे का चुनाव करने से भी ज्यादा जरूरी है, एक अच्छे तेल का चुनाव करना। क्योंकि कुकिंग ऑयल हमारी डाइट में शामिल एक ऐसी चीज है जिसमें आज सबसे ज्यादा मिलावट की जा रही है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट आपको कम से कम तेल वाला खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने वाला तेल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए इसका चुनाव काफी समझदारी से करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी कुकिंग ऑप्शन जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

खाना बनाने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल

नारियल तेल

नारियल तेल यानी कोकोनट ऑयल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नारियल का तेल खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है। आप सेहत को हेल्दी बनाने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तिल का तेल

छोटा सा तिल हमारी सेहत के लिए बड़े-बड़े फायदे पहुंचाता है। इसमें विटामिन-डी, विटामिन-ई और फास्फोरस भी पाया जाता है। जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त करने का काम करता है। तिल में मौजूद टायरोसिन नामक अमीनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। जिससे तनाव दूर होता है।

मूंगफली का तेल

मूंगफली के तेल में विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। जो हमारी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा मूंगफली में विटामिन-ई पाया जाता है, जो इसे स्किन और हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article