हेल्थ

दिवाली पर भरपूर मिलती हैं ये 3 मिठाइयां लेकिन सेहत के लिए नहीं हैं जहर से कम! खाने से पहले जरूर करें पहचान

Unhealthy Diwali Sweets: दिवाली मिठाइयों का त्योहार माना जाता है, इसलिए इस दिन सभी लोग भरपूर मिठाइयां एक दूसरे को बांटते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन आप जितनी भी मिठाइयां खाते हैं उनमें से कुछ आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 3 मिठाइयां जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।

Image

unhealthy sweets in diwali

Photo : iStock

दिवाली पर मिठाइयों का महत्व किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिवाली पर मिठाई का महत्व सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक सभी तरह के दृष्टिकोणों से जुड़ा हुआ है। दिवाली को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिवार की खुशियों में शामिल करने के बांटी जाने वाली मिठाई आपकी खुशियों पर ग्रहण भी लगा सकती है। जी हां दिवाली के अवसर पर मार्केट में ऐसी कई तरह की मिठाइयां होती हैं, जो आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी मिठाइयां बताने जा रहे हैं, जिनमें मिलावट की संभावना सबसे ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

1. मावे से बनी मिठाइयां

मावे से बनी मिठाइयां दिवाली के त्यौहार की शान होती हैं। मावा बर्फी हो या पेड़े हम एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर भरपूर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में त्यौहार के समय मिलावटी मावा भरपूर मात्रा में देखने को मिलता है। यदि आप मावे की मिठाइयां खाना चाहते हैं, तो आपको घर में मावा तैयार कर लेना चाहिए। मिलावटी मावा आपको पेट संबंधी समस्याओं का शिकार बना देगा।

2. चॉकलेट कोटेड मिठाइयां

चॉकलेट कोटेड मिठाइयां आज तेजी से प्रचलन में आ गई हैं। छोटे बच्चे इन मिठाइयों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मिठाइयों में फ्लेवर और आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। जो हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। ये मिठाइयां आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

3. चांदी के वर्क वाली मिठाइयां

चांदी का वर्क लगी चमचमाती हुई मिठाइयां भला किसे अपनी तरफ नहीं खींचती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार चांदी के वर्क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए हैं। जी हां सिल्वर वर्क बनाने में कभी-कभी चांदी की जगह अन्य धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article