हेल्थ

जीभ पर दिख रहा छोटा सा छाला भी हो सकता है ओरल कैंसर का संकेत! इन लक्षणों से करें पक्की पहचान

Symptoms of Orla Cancer : ओरल कैंसर के मामले भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं आंकड़ों की मानें तो ओरल कैंसर के ज्यादातर मामले पुरुषों में देखने को मिलते हैं। जिसका इलाज यदि समय रहते न किया जाए तो ये जानलेवा तक हो जाता है। आज हम आपको ओरल कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

oral cancer sign

जीभ पर दिखने वाले छालों को अक्सर आम समझ कर इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि ये छाले लंबे समय तक बने हुए हैं, तो ये ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा भी हो सकते हैं। दुनिया भर में ओरल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंह, होंठ, जीभ या गले को प्रभावित करने वाला ओरल कैंसर हर साल हजारों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसके जानलेवा असर से बचने और गंभीरता से उपचार कराने के लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को समय रहते पहचान लें। आज हम आपको ओरल कैंसर के दिखने वाले कुछ साधारण लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंह के छाले

यदि मुंह के छाले लंबे समय से बने हुए हैं और ये कई हफ्ते तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यदि आपको कई हफ्ते तक चलने वाले छाले हैं और इनमें खून आने लगा है, तो ये ओरल कैंसर का गंभीर संकेत हो सकता है। हालांकि आपको जान लेना चाहिए कि कुछ छाल समय के साथ ठीक हो सकते हैं, लेकिन कैंसर अंदर बना रहता है।

सुन्नपन और दर्द रहना

यदि आपको लगातार मुंह और गले में सुन्नपन और दर्द रहता है, तो ये ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है। ये लक्षण आपके दांतों और तंत्रिका तंत्र में समस्या के कारण देखने को मिलते हैं। जीभ या जबड़े में कैंसर होने पर आपको सुन्नपन और दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

गांठ या सूजन

यदि आपको मुंह और गले में किसी तरह की असामान्य गांठ या सूजन का सामना करना पड़ रहा है, तो ये आपको हुए ओरल कैंसर का संकेत हो सकती है। कुछ लोगों की गर्दन में मोटी और कठोर गांठ दिखती हैं। जो समय के साथ बढ़ने लगती हैं। ये गले के कैंसर का संकेत हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर - यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। लेख में बताए गए लक्षण किसी एक्सपर्ट की राय नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article