हेल्थ

पैरों में दिखाई देते हैं गठिया के ये लक्षण, घुटनों में दर्द के साथ आए किट-किट की आवाज तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Arthritis In Legs Symptoms In Hindi: जब गठिया व्यक्ति की टांगों को प्रभावित करता है, तो इसके टांगों में भी कई लक्षण दिखाई देते हैं। जिन्हें समय रहते पहचान कर अगर आप डॉक्टर की सलाह लें, तो किसी गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। इस लेख में जानें टांगों में गठिया के लक्षण क्या-क्या होते हैं।

Image

Symptoms Of Arthritis In Legs

Arthritis In Legs Symptoms In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि जब भी लोग उठते बैठते हैं तो उनके घुटनों से किट-किट की आवाज आती है। लेकिन कुछ लोगों इसके साथ घुटनों में गंभीर दर्द भी महसूस होता है। कभी-कभार इस तरह की परेशानी होना ठीक है और आमतौर पर किसी चिंता का कारण नहीं बनती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सामान्य से अक्सर और बार-बार इस तरह की समस्या महसूस करता है, तो ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह बहुत से लोगों में गठिया का संकेत हो सकते हैं। वैसे तो गठिया होने पर पूरे शरीर में इसके लक्षण देखने को मिल सकते हैं, लेकिन जब गठिया व्यक्ति की टांगों को प्रभावित करता है, तो इसके टांगों में भी कई लक्षण दिखाई देते हैं। जिन्हें समय रहते पहचान कर अगर आप डॉक्टर की सलाह लें, तो किसी गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाता है, तो यह स्थिति समय के साथ गंभीर हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति का दैनिक कार्य कर पाना भी मुश्किल हो सकता है। पैर या टांगों में गठिया के लक्षण क्या-क्या होते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।

पैरों में गठिया के लक्षण - Symptoms Of Arthritis In Legs In Hindi

  1. टांगों में दर्द: गठिया की वजह से व्यक्ति की टांगों में दर्द होता है। यह जोड़ों के आसपास अधिक महसूस होता है।
  2. सूजन: जोड़ों में सूजन होना गठिया के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इसकी की वजह से दर्द बढ़ता है।
  3. जोड़ों में जकड़न: इस स्थिति में जोड़ों में जकड़न हो जाती है औ पैरों को हिलाने में दर्द महसूस होता है।
  4. टेंडरनेस: हल्का सा दबाव पड़ने पर भी जोड़ों में टेंडरने महसूस होती है।
  5. पैरों मे झुनझुनी: कई बार गठिया के कारण पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट भी महसूस हो सकती है।
  6. हड्डी बाहर की ओर निकलना: ऐसा घुटने, पैर के अंगूठे और टखने के पास देखने को मिल सकता है।

डॉक्टर के पास कब जाएं

कभी-कभी अगर कोई व्यक्ति ऊपर दिए गए लक्षण नोटिस करता है, तो इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है। लेकिन अगर लगातार इस तरह की समस्याएं हो रही हैं, तो ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। अगर समय रहते गठिया का निदान कर लिया जाता है, तो भविष्य में किसी भी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। इसलिए डॉक्टर के पास जाए और कुछ जरूरी टेस्ट कराएं। कुछ समय उपचार के बाद आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article