Thandai Health Benefits In Hindi: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो गर्मियों में ठंडाई का आनंद न लेता है। यह सुपर हेल्दी और कूलिंग ड्रिंक गर्मी को मात देने का एक प्राकृतिक तरीका है। वहीं, इसके फायदों बात करें तो गर्मियों में इसका सेवन करने के कई चमत्कारी फायदे हैं। आपको बता दें कि ये ड्रिंक पीने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। पोषण का बात करें, तो इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषण भी मौजूद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडाई बनाने के लिए कुछ मसाले, नट्स और मेवे आदि का प्रयोग किया जाता है, जैसे काजू, बादाम, किशमिश, इलायची आदि। इनमें हेल्दी फैट्स से लेकर कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इस ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए ठंडाई को प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। गर्मियों में ठंडी-ठंडी ठंडाई पीने से इस दौरान होने वाली कई आम समस्याओं से बचाव और इनसे छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। ठंडाई पीने के फायदे क्या-क्या होते हैं, यह जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
गर्मियों में ठंडाई पीने के फायदे - Thandai Health Benefits In Summer In Hindi
गर्म हवाओं से बचाए
गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाएं ये लू शरीर को डिहाइट्रेड कर देती हैं। इनकी वजह से व्यक्ति बीमार हो जाता है। साथ ही, बुखार, उल्टी-दस्त आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्म हवाओं के प्रभाव को कम करने और लू लगने से बचाने में ठंडाई बहुत लाभकारी है।
बढ़ाए एनर्जी
गर्मियों में लोग काफी आलसी और थका हुआ महसूस करते हैं। ठंडाई पीने से शरीर में एनर्जी आती है और थकान दूर होती है।
गर्मी को दे मात
शरीर की गर्मी को मात देने के लिए यह एक प्राकृतिक कूलिंग ड्रिंक है, जो शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है। इसे पीने से आप शांत और रिलैक्स महसूस करते हैं।
वेट लॉस के लिए है कारगर
कैलोरी में कम और पोषण से भरपूर यह ड्रिंक वजन घटाने के लिए आदर्श है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह कैलोरी कंट्रोल करने और तेजी से वेट लॉस कम करने में मदद करता है।
हाइड्रेट रखे
गर्मियों शरीर में पानी की कमी से बचाने में यह ड्रिंक लाभकारी है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने का एक स्वादिष्ट और प्रभावी तरीका है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
