Sinus Problems: आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों में साइनस की समस्या भी शामिल है। यह एक श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मरीजों को नांक बंद, सांस लेने में परेशानी, कफ, खांसी जैसी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में साइनस मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसकी वजह से साइनस की समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे साइनस की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। आइए जानते हैं किन चीजों से साइनस की परेशानी होती है ट्रिगर?
इन चीजों से ट्रिगर होती है साइनस की परेशानियां
सर्दियों में साइनस रोगियों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको इस सीजन में विशेष देखभाल की जरूरत है। आइए जानते हैं साइनस रोगियों को किन चीजों से दूर रहने की जरूरत है?
प्रोसेस्ड शुगर
साइनस के मरीजों को प्रोसेस्ड शुगर से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है। इस तरह की चीजें आपकी परेशानी को ट्रिगर कर सकती हैं। प्रोसेस्ड शुगर में चॉकलेट, सोडा ड्रिंक्स, फ्रूट जूस जैसी चीजें शामिल हैं। इसलिए कोशिश करें कि प्रोसेस्ड शुगर से दूरी बनाकर रखें।
फैट युक्त आहार
फैट युक्त आहार का अधिक सेवन करने वालों को भी साइनस की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। इन चीजों में बर्गर, पिज्जा, दूध, मीट जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आप साइनस है तो कोशिश करें कि सर्दियों में इस तरह की चीजों का सेवन न करें।
रिफाइंड फूड्स
रिफाइंड फूड्स जैसे- ब्रेड, पिज्जा, पास्ता, पेस्ट्री, सफेद आटा, सफेद चावल जैसे आहार का सेवन करने से साइनस की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। इसलिए साइनस के मरीजों को इस तरह के आहार से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है।
टमाटर से बनाएं दूरी
साइनस के मरीजों को टमाटर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर में अम्लीय गुण होता है, जो आपके शरीर में हिस्टामिन का स्तर बढ़ा सकता है। इससे साइनस रोगियों में एलर्जी की शिकायत बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि टमाटर का कम से कम सेवन करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
