इन दिनों टाइट जींस पहनने का ट्रेंड काफी चला हुआ है। ज्यादातर लोग टाइट फिटिंग जींस कैरी करना पसंद करते हैं। इनमें लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है। लड़कियां अक्सर टाइट फिटिंग जींस ही कैरी करती है। ये लुक को जितना एन्हांस करता है सेहत के लिए उतना ही खतरनाक है। ज्यादा टाइट जीन्स पहनने से आपको असहज महसूस होगा। इसके अलावा टाइट फिटिंग जींस कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छ से नहीं हो पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादा टाइट फिटिंग कपड़े पहनने के क्या क्या नुकसान है।
नसें ब्लॉक हो सकती हैं
जरूरत से ज्यादा टाइट जीन्स पहनने की वजह से ब्लड का फ्लो प्रभावित हो सकता है। जिससे नसें भी ब्लॉक हो सकती है। नसें ब्लॉक होने से पैर और जांघ में सुन्नता महसूस हो सकती है और झुनझुनी भी हो सकती है।
घबराहट महसूस होना
ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से शरीर में सही से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है। ऐसे में ब्लड पंप करने और इसे शरीर के दूसरे अंगों तक खून को पहुंचने में काफी दिक्कत होती है और हार्ट पर काफी प्रेशर भी पड़ता है जिसकी वजह से कई बार घबराहट भी महसूस होती है। इसलिए लूज फिटिंग कपड़े पहनने की कोशिश करें।
स्किन इन्फेक्शन
ज्यादा टाइट जींस पहनने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कपड़े टाइट होने की वजह से फैब्रिक स्किन से चिपक जाता है जिससे खुजली होती है और बाद में इंफेक्शन का कारण बन जाती है।
पेट दर्द
ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से पेट में दर्द भी हो सकता है। जींस कमर पर टाइट होती है जिस वजह से बैठने पर मांस खिंचता है और नसें दबती हैं। जो बाद में पेट दर्द का कारण बनती है।
