हेल्थ

Health Tips: डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारी जड़ से होगी खत्म, बाबा रामदेव से जानिए 5 घरेलू नुस्खे

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 4, 2023, 04:13 PM IST

Baba Ramdev Home Remedies: आपकी रसोई में कुछ ऐसी चीजें हैं जो गंभीर बीमारियों को ठीक करने और दूर करने में काम आती हैं। बाबा रामदेव ने इन आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में बताया है और जानिए कैसे हैं ये फायदेमंद-

Image

डायबिटीज की समस्या से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

Photo : iStock

Baba Ramdev Home Remedies for Diabetes and Cholesterol: मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल जैसे रोग बढ़ रहे हैं और गंभीर होते जा रहे हैं। अगर सही समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो कई गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं। साथ ही बाबा रामदेव अपने वीडियोज में हमेशा कहते हैं कि शरीर ही हमारी दौलत है और हमें इसकी उचित देखभाल करनी चाहिए।

इसलिए समय रहते नियंत्रित करने की जरूरत है और इसके लिए किचन में मौजूद कुछ मसाले या सामग्री काम आती है। बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया है कि यह कैसे फायदेमंद है। यह जानकारी आपको भी जाननी चाहिए। आइए बाबा रामदेव द्वारा बताए गए घरेलू उपचारों के बारे में जानते हैं-

सर्दी खांसी और मधुमेह के लिए सेवन करें | Giloy for Diabetes

सर्दी-खांसी के लिए आयुर्वेदिक गिलोय हमेशा फायदेमंद होती है। गिलोय का प्रयोग बुखार, इंफेक्शन को दूर करके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए गिलोय के चूर्ण को रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

पाचन के लिए आंवला के साथ एलोवेरा | Amla Juice for Digestive system

यह तो सभी जानते हैं कि एलोवेरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाबा रामदेव के अनुसार अगर आप आंवले के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर जूस पिएंगे तो पेट हमेशा साफ रहेगा। कब्ज या बदहजमी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

नीम और तुलसी के पत्ते | Neem and Tulsi Leaves for Diabetes

सुबह खाली पेट नीम और तुलसी के पत्ते चबाना बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी को आयुर्वेद में अद्वितीय महत्व प्राप्त है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है और आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों से दूर रहता है। नीम के पत्ते खाने से खुजली नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए लहसुन खाएं | Eat Garlic for Cholesterol

कुछ लोगों के लिए लहसुन गर्म होता है। लेकिन यह एक आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ है जिसे आप रात भर पानी में भिगोकर सुबह खायें, यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचाता है। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

लौकी का जूस | Bottle Gourd Juice

चाहे कोलेस्ट्रॉल हो या थायराइड की समस्या। लौकी का जूस दोनों ही रोगों को नियंत्रित करने में अधिक लाभदायक होता है। लौकी का जूस और आंवले का जूस मिलाकर पीने से भी वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article