हेल्थ

Sabji ki Paheliyan: रंग के नाम से शुरू होती है ये सब्जी, बड़े चाव से खाते होंगे इसका आचार, कहलाती है विटामिन सी की खदान, बताइए इसका नाम?

हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती है। लेकिन एक ऐसी सब्जी है जो साल भर मिलता है और सेहत के लिए खजाना मानी जाती है।

Image

vegetables.

अलग अलग सीजन के हिसाब से बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती है। मौसमी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी मौसमी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। कुछ खाने में स्वादिष्ट होते हैं तो कुछ का इस्तेमाल हम सब्जी के तौर पर नहीं बल्कि उसका अचार बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही उस सब्जी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल भर बाजार में उपलब्ध रहती है।

इस सब्जी को पोषक तत्वों का भंडार भी कहा जाता है। इसे विटामिन सी की खदान भी कहा जाता है। इसके अलावा इस सब्जी में विटामिन ई, विटामिन के,विटामिन बी और कैरोटीनॉयड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं लाल मिर्च की। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर लाल मिर्च खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।

लाल मिर्च खाने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

लाल मिर्च कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी और कैरोटीनॉयड होता है। जो सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाता है।

वजन घटाने में सहायक

लाल मिर्च का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ओबेसिटी गुण वजन को नियंत्रित करने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीहाइपरटेंसिव होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

कैंसर का खतरा करे कम

लाल मिर्च में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में इसका रोजाना सेवन करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article