Rosehips benefits in hindi: गुलाब के फूल दिखने में तो बहुत ही सुंदर होते हैं, लेकिन इनका उपयोग सेहत के लिए भी बहुत गजब साबित हो सकता है। गुलाब की पंखुड़ियों के नीचे पाया जाने वाला गुलाब का बीज या फल बहुत ही फायदे वाला होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर कई सारी औषधियों में भी इसका प्रयोग होता है। लाल और नारंगी रंग के इन बीजों को गुलाब का फल कहा जाता है, जो बड़ी बड़ी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। अगर आपको त्वचा से लेकर हार्ट तक की कोई भी समस्या है, तो ये आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है, देखें गुलाब फल को खाने का तरीका क्या है और इसे खाने से क्या फायदे होते हैं।
गुलाब फल खाने के फायदे
- पेट के लिए बढ़िया
- त्वचा में आएगी चमक
- दिल की सेहत
- वेट लॉस
बाकि फायदों के साथ साथ रोज सीड वेट लॉस यानि वजन कम करने में बहुत रामबाण है।
वहीं अगर आपको ब्लड प्रेशर, शुगर, सूजन, रोगप्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि जैसी कोई दिक्कत है तो ऐसे में भी गुलाब फल या गुलाब के बीज आपके लिए बहुत ही ज्यादा कमाल साबित हो सकते हैं। हालांकि इनके सेवन से सेहत को कुछ नुकसान भी होते हैं, इसलिए पूछकर ही इनका सेवन करें।
गुलाब फल कैसे खाते हैं?
गुलाब के फल या बीज को खाने से फायदे तो बहुत होते हैं, लेकिन सवाल ये है कि, इन्हें खाया कैसे जाए तो इसके भी कई सारे जवाब हो सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर गुलाब फल का स्वाद हल्का खट्टा सा होता है, जिसका खासतौर से चाय के रूप में इस्तेमाल होता है। आप इस चाय में थोड़ा शहद और मिंट की पत्तियां भी डाल सकते हैं। इसी के साथ साथ आप भी फलों को कच्चा भी खा सकते हैं, लेकिन आस पास के हल्के हल्के बालों को खाने से आपको खास बचना चाहिए नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
