हेल्थ

रक्षा बंधन पर शुगर के मरीज भी ले सकते हैं इन देसी मिठाइयों का मजा, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Healthy Sweet For Diabetes : रक्षाबंधन का पर्व बिना मिठाइयों के मनाना अधूरा लगता है। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वह सेलिब्रेशन के लिए मिठाइयों से परहेज करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयां बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को बिल्कुल नहीं बढ़ाती हैं। आपको यह मिठाइयां जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Image

sugar free sweets for rakhi

Photo : iStock

रक्षाबंधन भाई बहन का त्योहार माना जाता है। जिसे देश भर में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। बिना मीठे के फेस्टिवल मनाना बहुत अजीब लगता है। यदि आप कल मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन आपका बढ़ा हुआ शुगर लेवल आपके सेलिब्रेशन में बाधा बन रहा है, तो आपको आज हम कुछ ऐसी मिठाइयां बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को बिल्कुल नहीं बढ़ने देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी मिठाईयां जो आपको स्वाद और सेहत दोनों भरपूर देती हैं। इसके अलावा यह आपके शुगर लेवल को भी बढ़ने नहीं देती हैं।

खजूर रोल

रक्षाबंधन पर मिठाई खाने के शौकीन लोगों के लिए खजूर रोल एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए आप खजूर, बादाम और नारियल को कद्दूकस करके मिठाई की शेप में बना लें। खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर आपकी मीठे की क्रेविंग को खत्म कर देगी। इसके साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में बना रहेगा।

अंजीर बर्फी

डायबिटीज के लोगों के लिए चीनी से बनी मिठाइयां जहर साबित होती हैं। लेकिन यदि आप शुगर फ्री मिठाई की तलाश में हैं, तो आपको अंजीर की बर्फी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा। अंजीर में मौजूद नेचुरल शुगर आपकी शुगर क्रेविंग को शांत करती हैं।

लौकी का हलवा

रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के लिए लौकी का हलवा आपके लिए एक शानदार शुगर फ्री ऑप्शन साबित हो सकता है। इसका लजीज स्वाद और सेहतमंद गुण आपकी तबीयत को खुश कर सकते हैं। लौकी में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा आपके शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर -यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है। इसका उद्देश्य किसी तरह की एक्सपर्ट की राय देना नहीं है। लेख में बताए गए मिठाई के ऑप्शन सामान्य जानकारी के आधार पर हैं। डायबिटीज के रोगी किसी भी मीठी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article