हेल्थ

महंगे सप्लीमेंट छोड़ नाश्ते में शामिल करें प्रोटीन से भरी ये देसी चीजें, जानें एनर्जेटिक और फिट रहने का राज

Protein Rich Indian Breakfast Foods : हेल्दी नाश्ता हमारे दिन भर की एनर्जी के लिए सबसे जरूरी मील होता है। इसलिए नाश्ता हेल्दी जरूर होना चाहिए। वहीं यदि आप नाश्ते में कुछ ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो प्रोटीन से भरी हों तो ये और भी असरदार हो सकता है। आइए जानते हैं नाश्ते में खाने के लिए प्रोटीन से भरपूर देसी चीजें...

Image

healthy indian breakfast

Protein Rich Indian Breakfast Foods : सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी नाश्ते से की जाए तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर बीत सकती है। दिनभर एनर्जेटिक और फिट रहने के लिए आपको नाश्ते में कुथ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर हो। जी हां ऐसी चीजें जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हों। नाश्ते का सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप रोज सुबह नाश्ते में 25 ग्राम प्रोटीन इंटेक कर लेते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं नाश्ते में शामिल करने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें...

मूंग दाल चीला

नाश्ते के लिए मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन फूड है। जी हां मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में मिलते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख जल्दी नहीं लगने देता। मूंग दाल की 100 ग्राम मात्रा में 22 ग्राम तक प्रोटीन होता है। मूंगदाल चीला एक हेल्दी और टेस्टी फूड ऑप्शन है।

ओट्स

ओट्स नाश्ते के लिए एक हेल्दी फूड ऑप्शन है। इसके लिए आप ओट्स को रातभर दूध में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स करके खाएं। इस तरह आपका एक प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार है।

पनीर का पराठा

सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है पनीर का पराठा। हालांकि पराठा तैयार करने के लिए आपको मैदा की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं इसे बनाने के लिए बटर की जगह देसी घी का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। इसके साथ आप एक कटोरी दही लें इससे आपका नाश्ता और भी हेल्दी हो जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article