हेल्थ

Calcium की कमी से हड्डियां हो रही हैं कमजोर? तो दूध-दही नहीं बल्कि डाइट में शामिल करें ये चीजें, फौलादी बनेगा शरीर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2023, 08:00 AM IST

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये हमारी बॉडी के सुचारू ढंग से काम करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए ज्यादातर लोग डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं।

Image

calcium rich foods

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये हमारी बॉडी के सुचारू ढंग से काम करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए ज्यादातर लोग डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है दूध-दही के बिना भी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप बस अपनी डाइट में कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

कौन सी हरी सब्जी में होता है भरपूर कैल्शियम | Which green vegetable is rich in calcium?

  • सरसों साग (Mustard Greens)
  • शलजम (Turnip Greens)
  • केल (Kale)
  • बोक चॉय (Bok Choy)
  • और पालक
  • ब्रोकली (broccoli)
  • स्विस कार्ड (Swiss Chard)
  • पार्सले अजवायन की पत्तियां (Parsley leaves)
  • शकरकंद (Sweet Potatoes)
  • पत्तागोभी (Cabbage)

हर दिन कितने कैल्शियम की जरूरत | How much calcium do you need every day?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 19 से 50 साल की महिलाओं को रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। वहीं, 19-70 साल के पुरुष के लिए 1000 मिलीग्राम की जरूरत होती है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

  • हड्डियों का कमजोर होना।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • नीद में परेशानी।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • कब्ज।
  • गैस।
  • पेट दर्द।
  • नाखून का टूटना।
  • नसों में खिंचाव।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article