हेल्थ

ठंड बढ़ेगी पर बीमारियां नहीं! इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके

Natural Ways To Boost Immunity In Winter : सर्दियां शुरु होती ही बीमारियों का खतरा हमारे ऊपर मंडराने लगता है। लेकिन आज हम आपको इम्यूनिटी मजबूत करने वाले कुछ कारगर टिप्स देने जा रहे हैं। जो आपके शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के उपाय...

Image

immunity booster tips

Natural Ways To Boost Immunity In Winter : ठंड का मौसम स्वादिष्ट खाना, आरामदायक नींद और गर्म कपड़ों का तोहफा अपने साथ लेकर आता है। लेकिन केवल इतना ही नहीं ये मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ा देता है। जी हां यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो सर्दियों के सीजन में आपके बीमार होने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है। शरीर को इन बीमारियों से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत रखें। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है, तो मौसम के बदलाव का असर आप पर कम होगा। आइए जानते हैं सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ प्राकृतिक और असरदार उपाय।

सुबह की हेल्दी शुरुआत

सर्दियों में दिन की शुरुआत करने से आपके दिन की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक के साथ होनी चाहिए। इसके लिए आप अदरक, तुलसी, लौंग, दालचीनी और हल्दी से बना काढ़ा ट्राई कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इसके तैयार करने के लिए एक कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियां, थोड़ा अदरक, एक चुटकी हल्दी और दालचीनी डालकर 10 मिनट तक उबालें। दिन में एक या दो बार इसका सेवन करें। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें

सर्दियों में विटामिन C, A और E से युक्त फल और सब्जियां जैसे — आंवला, संतरा, गाजर, पालक, चुकंदर, और टमाटर आदि का सेवन करें। ये शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से शरीर की सुरक्षा करते हैं। वहीं आंवला प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है, जिसका सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए।

हल्दी वाला दूध

सर्दियों में रोज रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना इम्यूनिटी के साथ-साथ नींद के लिए भी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article