हेल्थ

Namak Kitna khana chahiye: स्वाद के लिए नहीं सेहत के लिए खाएं नमक, हर दिन के खाने में छिपा है जान का खतरा

Namak Kitna khana chahiye: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की नई स्टडी ने देश को नमक के सेवन के खतरे के बारे में चेताया है। रिसर्च में कहा गया है कि रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन जानलेवा बन सकता है। भारतीयों के खाने की आदतों को देखते हुए ये खामोश महामारी की तरह है।

Image

रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन जानलेवा हो सकता है (Pic: Canva)

Namak Kitna khana chahiye: हमारे रसोई घर में नमक स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, लेकिन अगर यही नमक जरूरत से ज्यादा हो जाए तो यह सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (NIE) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारत में लोग रोजाना जितना नमक खा रहे हैं, वह सुरक्षित मात्रा से कहीं अधिक है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, एक व्यक्ति को दिनभर में अधिकतम 5 ग्राम नमक खाना चाहिए, लेकिन भारत में लोग औसतन 10 ग्राम या उससे ज्यादा नमक ले रहे हैं। यह आदत धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों का कारण बन रही है — और सबसे खतरनाक बात ये है कि ये समस्याएं बिना कोई संकेत दिए बढ़ती जाती हैं।

भारत आज एक खामोश स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है – यह है नमक का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोग रोज़ाना जितना नमक खा रहे हैं, वह स्वास्थ्य मानकों से कहीं ज्यादा है।

नमक के सेवन को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया कि एक आम भारतीय दोगुना तक नमक खा रहा है। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) कहता है कि रोज 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, लेकिन भारतीय औसतन 10 ग्राम तक खा रहे हैं।

क्या होता है ज्यादा नमक खाने से?

  • हाई ब्लड प्रेशर
  • दिल की बीमारिया
  • किडनी की समस्या
  • स्ट्रोक का खतरा

और सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन बीमारियों के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिससे यह 'खामोश महामारी' बन चुकी है।

नमक कंट्रोल करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

  • खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ें
  • पैकेट वाले फूड्स (नमकीन, चिप्स, अचार आदि) कम खाएं
  • खाने को स्वाद से नहीं, सेहत से जोड़कर देखें
  • नियमित चेकअप कराएं, खासकर बीपी

रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन जानलेवा बन सकता है।

नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा होने पर यही जहर बन जाता है। इसलिए, अब वक्त है सजग होने का। अपने परिवार और बच्चों की सेहत के लिए नमक को थोड़े अनुशासन में रखें। छोटी सी जागरूकता, बड़ी बीमारियों से बचा सकती है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article