Shahtoot for Blood Sugar: खट्टा मीठा शहतूत खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। वहीं, इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। इस फल में प्रोटीन, विटामिन्स और कई खनिज पाए जाते हैं। इसे प्राचीन काल से दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। शहतूत के फलों में एंटी कोलेस्ट्रोल, मोटापा रोधी सहित कई संभावित औषधीय गुण पाए जाते हैं। हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के मरीज प्राकृतिक उपचार के तौर पर शहतूत का प्रयोग करते हैं।
शहतूत शुगर / मधुमेह में बहुत कारगर
शहतूत के पत्ते हाई ब्लड शुगर और इंसुलिन को कम करते हैं। इसके पत्ते में डीएनजे नामक तत्व पाया जाता है, जो अल्फा ग्लूकोसाइडेज एंजाइम से मिलकर एक खास बॉन्ड बनाता है। ये एंजाइम खून में शुगर की मात्रा को तय करता है। इसमें एकरबोस नाम का कंपोनेंट पाया जाता है, जो शुगर को कम करने का काम करता है। शुगर में सफेद शहतूत का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गंभीर बीमारियों को आप से दूर रखते हैं।शहतूत के अन्य गुण
- शहतूत के सेवन से कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है ।
- यह लीवर सेल्स को स्वस्थ रखता है।
- शहतूत खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- यह त्वचा की टोन को हल्का करने में मददगार होता है।
- ये फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
- यूरिन से जुड़ी समस्याओं में भी यह बेहद सेहतमंद है।
- शहतूत हमारे स्वास्थ्य के लिए से फायदेमंद है और शरीर के लगभग सभी कार्यों में मदद कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
