हेल्थ

बढ़ानी है वजन घटाने की रफ्तार? तो रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक्स, दिन की होगी हेल्दी शुरुआत

Morning Weight Loss Drinks : यदि आप अपने वजन को कम करने के तमाम प्रयास करके थक चुके हैं, तो आपको एक अंतिम प्रयास और कर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ खास ड्रिंक्स बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

morning weight loss drink

Morning Weight Loss Drinks : यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह का समय आपके लिए सबसे अहम होता है। सुबह बूस्ट हुआ मेटाबॉलिज्म आपको पूरे दिन की ऊर्जा और फैट बर्निंग की गति तय करता है। इसलिए आप हेल्दी ड्रिंक के साथ दिन की शुरुआत करें इससे न सिर्फ डिटॉक्सिफिकेशन होता है, बल्कि वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं तीन असरदार मॉर्निंग वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।

गर्म पानी और नींबू (Lemon Honey Water For Weight Loss)

सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस तरह आपकी इफेक्टिव वेट लॉस ड्रिंक तैयार है। यह असरदार ड्रिंक आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। नींबू में मौजूद विटामिन C फैट को तोड़ने में मदद करता है, जबकि शहद हमारे शरीर को काम करने के लिए तुरंत एनर्जी देता है।

ग्रीन-टी (Green Tea For Weight Loss)

ग्रीन-टी का सेवन दुनिया भर में वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर होता है। जी हां आपको बता दें कि वजन कम करने में ये आपकी मदद भी कर सकती है। इसमें मौजूद कैटेचिन (Catechins) नाम के एंटीऑक्सीडेंट फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

जीरा चाय ( Cumin Tea For Weight Loss)

जीरा चाय का सेवन सुबह करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। घरेलू नुस्खों में जीरा चाय को लंबे समय से वेट लॉस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए रातभर एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर छान लें और गुनगुना पिएं। जीरे में मौजूद थायमॉल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article