हेल्थ

रोज सुबह एलोवेरा के साथ मिलाकर मिलाकर पीएं ये 3 चीज, पेट में जाते ही बन जाएगा फैट कटर, 10 दिन में छांट देगा बैली फैट

यदि आप बढ़े हुए फैट से परेशान हैं, और इसके लिए कोई घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम आ सकता है। जी हां, आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एलोवेरा जूस के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपका बढ़ा हुआ पेट कुछ दिन में ही अंदर हो जाएगा।

Image

Morning drink for weight loss

Photo : iStock

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दो मुख्य कारण हैं, जो वेट गेन की वजह बनते हैं। वहीं यदि एक बार हमारा वजन बढ़ने लगता है, तो इसे कम कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अपने पेट को कम करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। वह घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइटिंग तक सब कुछ फॉलो करते हैं। लेकिन उसके बाद भी वजन आसानी से कम होने का नाम नहीं लेता है। इसलिए जैसे अनहेल्दी खाकर आपने अपना वजन बढ़ाया है। वैसे ही हेल्दी खाकर आपको अपने वजन को कम करना पड़ेगा। आज हम आपको 3 ऐसी हेल्दी चीजें बताने जा रहे है, जिन्हें एलोवेरा जूस के साथ मिलाकर पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम हो जाएगा।

1. चिया सीड्स

यदि आप एलोवेरा जूस में मिलाकर 1 चम्मच चिया सीड्स का सेवन करते हैं। तो इससे आपको वेट लॉस में बहुत आसानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। जिससे हमें कम भूख नहीं लगती है और कम ओवरईटिंग नहीं करते हैं।

2. नींबू

एलोवेरा जूस और नींबू का मिश्रण आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने का काम कर सकता है। विटामिन-सी से भरपूर नींबू हमें दिन भर के लिए ऊर्जा तो देता ही है साथ ही यह आपके फैट को भी बर्न करने में मदद करता है। यदि आप 1 गिलास पानी में 4 चम्मच एलोवेरा जूस और आधा नींबू निचोड़ कर पीते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

3. आंवला

एलोवेरा और आंवला का मिश्रण हमारी सेहत के लिए रामबाण साबित होता है। यह हेल्दी ड्रिंक हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में हमारी काफी मदद करता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में मदद करता है। आप 1 गिलास पानी में 4 चम्मच एलोवेरा और 4 चम्मच आंवला जूस मिक्स करके सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article