हेल्थ

Health Tips: रोजाना डाइट में शामिल करें इन 3 चीजों से बना ये ड्रिंक, कई स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी दूर

Health Tips in Hindi: आज हम आपके लिए मानसून हेल्दी ड्रिंक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करते हैं तो आप ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं, तो आइए जानते हैं मानसून में कैसे बनाएं यह हेल्दी ड्रिंक-

Image

Monsoon Healthy Drinks: मानसून में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक्स (Image: Canva)

How To Make Summer Healthy Drink: आजकल की जीवनशैली, फास्ट फूड का बढ़ता चलन, काम का दबाव और बढ़ता प्रदूषण सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है ताकि आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकें।

इसलिए आपके लिए यही होगा कि जितना हो सके जंक फूड से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही अपने आहार में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके रोजाना सेवन से आप अपने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप स्किन और पेट से रिलेटेड बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आइये जानते हैं कि मानसून ने हेल्दी ड्रिंक कैसे बनाएं-

मानसून हेल्दी ड्रिंक कैसे बनाएं? (How To Make Monsoon Healthy Drink)

हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए 8 से 10 किशमिश, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और के चम्मच चिया सीड्स ले लें। इसके बाद सबसे पहले एक गिलास में पानी लें और इसमें सारे आइटम्स को डालकर अच्छे से मिलाएं और इस मिक्चर को करीब आधे घंटे तक अच्छी तरह से घुलने के लिए छोड़ दें। यह सभी अपने तत्वों को पानी में घोल देंगे और फिर तैयार है आपका मानसून हेल्दी ड्रिंक और घूंट-घूंट पीकर इसका आनंद उठायें।

मानसून हेल्दी ड्रिंक को पीने के फायदे (Benefits Of Having Monsoon Healthy Drink)

इस मानसून हेल्दी ड्रिंक के सेवन से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी और इसके साथ ही आपके बाल होंगे पहले से ज्यादा शाइनी और मजबूत। इस ड्रिंक के रोजाना सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की समस्या से आपको छुटकारा मिल जायेगा साथ ही अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं तो यह ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मानूसन में लोग पानी का सेवन कम करते हैं ऐसे में यह आपके शरीर की पानी की जरूरतों को भी पूरा करेगी साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस या सीने में जलन में राहत देती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article