हेल्थ

मॉनसून में रात को सोने से पहले चबाकर खा लें इस मसाले की 2 कली, बरसाती बीमारियों को रोकने में है रामबाण

Clove Benefits In Monsoon In Hindi: मॉनसून का मौसम अपने साथ इस दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है, जिनमें सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और पाचन की दिक्कतें आदि शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हमारे किचन में एक ऐसा मसाला है जो इन समस्याओं से बचाव में रामबाण साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में....

Image

Clove Benefits In Monsoon In Hindi

Clove Benefits In Monsoon In Hindi: मॉनसून आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप हर रात सोने से पहले बस दो लौंग चबा लें और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें, तो ये छोटा सा कदम आपको इन तमाम परेशानियों से बचा सकता है। लौंग एक ऐसा मसाला है जो हर रसोई में मिलता है और इसमें छिपे होते हैं कई जबरदस्त औषधीय गुण। चलिए जानते हैं कि इस एक आदत से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

बरसात में लौंग खाने के फायदे - Clove Benefits In Rainy Season In Hindi

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

बरसात में शरीर का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, जिससे वायरल और इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं। लेकिन लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं।

सर्दी-खांसी में देता है राहत

मॉनसून में गीलेपन और ठंडी हवाओं की वजह से गले में खराश या खांसी हो जाती है। रात को लौंग चबाने से गला साफ होता है, खराश कम होती है और खांसी से राहत मिलती है।

बैक्टीरिया और वायरस से करता है बचाव

लौंग में एक खास तत्व होता है यूजेनॉल, जो कि बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करता है। इससे बरसात में होने वाले मौसमी इंफेक्शन से बचाव होता है।

नींद लाने में मददगार

अगर आपको बारिश के मौसम में बेचैनी या नींद न आने की शिकायत रहती है, तो लौंग जरूर आजमाएं। इसका सेवन मस्तिष्क को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र रखे दुरुस्त

मॉनसून में अक्सर खाना ठीक से नहीं पचता और पेट भारी रहता है। लेकिन लौंग पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और गैस या अपच की समस्या से राहत दिलाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article