हेल्थ

देश में कितना बढ़ा है मंकीपॉक्स का खतरा, सरकार ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, इन लक्षणों से करें पहचान

दुनिया भर में दहशत मचाने वाले वायरस मंकीपॉक्स का पहला मामला दिल्ली में सामने आया है, जिसने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। इस केस के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Monkeypox in india

Photo : iStock

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया भर में अपनी दहशत फैलाने वाले मंकीपॉक्स ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। इसका पहला मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है। अफ्रीका से निकल दुनिया भर में फैला ये वायरस वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों सरकारों को कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं। जिससे इस वायरस के फैलाव को रोका जा सके। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने बीते सोमवार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र सरकारों से आग्रह किया है कि मंकीपॉक्स वायरस के लिए लोगों के बीच फैले अनावश्यक डर को फैलने से रोका जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि इस वायरस की स्थिति पर केंद्र सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों से कहा है कि वह अपने स्वास्थ्य केंद्रो पर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का जायजा लें। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

युवाओं में मिल रहे मामले

आपको बता दें कि मंकीपॉक्स के ज्यादातर मामले युवा पुरुषों में देखने को मिल रहे हैं। अभी तक मिले मामलों में रोगियों की आयु 18-44 साल के बीच है। वहीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा संक्रमण का जो कारण सामने आया है। उसमें यौन संक्रमण सबसे ऊपर है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा मामले अभी तक अफ्रीकी देश कांगो से सामने आए हैं।

मंकीपॉक्स के लक्षण - Symptoms of monkeypox

  1. मंकीपॉक्स का सबसे आम लक्षण त्वचा पर होने वाले चकत्ते हैं।
  2. इसके बाद लगातार रहने वाला बुखार भी मंकीपॉक्स का एक आम लक्षण है।
  3. सिर और हाथ पैरों की मांसपेशियों में दर्द भी इसका लक्षण है।
  4. बहुत अधिक ठंड लगना और थकावट महसूस होना भी मंकीपॉक्स का लक्षण है।
नोट - यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है, इसे विशेषज्ञ की सलाह के तौर पर नहीं लिया जा सकता है। लेख में बताए गए लक्षण मंकीपॉक्स के सामान्य लक्षण हो सकते है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article