खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं बढ़े हुए वजन के कारण हमें लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि होने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने वजन को एक लिमिट में रखें। यदि आप अपने वजन को कम करने के लिए महंगे वेट लॉस ट्रीटमेंट लेकर थक चुके हैं, तो आपको एक बार नींबू का इस्तेमाल करके देख लेना चाहिए। आज हम आपको वेट लॉस के लिए नींबू पानी या लेमन-टी के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही जानिए नींबू पानी या लैमन-टी दोनों में वेट लॉस के लिए क्या बेहतर है?
नींबू पानी के फायदे
विटामिन-सी से भरपूर नींबू हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा नींबू में मौजूद पोटेशियम की आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। नींबू पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींबू पानी आपकी स्किन हेल्थ को दुरुस्त करने का काम करता है।
लेमन-टी के फायदे
वेट लॉस के लिए लेमन-टी काफी कारगर साबित होती है, इसका इस्तेमाल वेट लॉस जर्नी के दौरान करना काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी के साथ नींबू का इस्तेमाल करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है। जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा लेमन-टी का सेवन करने से आपके शरीर पर आने वाला उम्र का असर कम दिखाई देता है। रोजाना लेमन-टी पीने के फायदे आपके खुद दिखने लगते हैं।
निष्कर्ष
वेट लॉस के लिए यदि आप नींबू पानी और लेमन-टी दोनों के बीच विकल्प तलाश रहे हैं, तो आपको बता दें कि लेमन-टी, नींबू पानी से ज्यादा कारगर साबित हो सकती है। क्योंकि गर्म पानी और नींबू दोनों ही आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जो आपके वजन को कम करने के लिए कारगर साबित होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
