Viral Fever in Delhi NCR: गर्मियों का मौसम तेजी से अपना प्रचंड रूप लेकर आ रहा है। इस बदलते मौसम में बुखार, खांसी जैसी समस्याओं के मामले काफी तेजी से बढ़ जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में इन दिनों एक अलग तरह का बुखार फैल रहा है। जिसे डॉक्टर साधारण वायरल फीवर समझ रहे हैं लेकिन ये साधारण वायरल नहीं बुखार का एक रहस्यमयी रूप है। ये बुखार तेजी से ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। साधारण बुखार को ठीक होने में 4-5 दिन का समय लगता है, लेकिन इस वायरल को ठीक होने में 14 से 15 दिन का समय लग रहा है। यदि आपको वायरल फीवर जैसे लक्षण दिखें तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?
वायरल फीवर के लक्षण - Symptoms of Viral Fever in Hindi
तेजी से फैल रहे इस बुखार में आपको कई लक्षण नॉर्मल वायरल से ज्यादा गंभीर दिखाई देते हैं। जिसमें सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द, थकान और कमजोरी, सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही ये लक्षण 8-10 दिन तक रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये वायरल फीवर का ही नया रूप है। इसकी गंभीरता इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसके लक्षण ज्यादा गंभीर है और ये काफी दिनों तक बना रहता है।
वायरल फीवर से बचाव के उपाय - Prevention tips from Viral Fever in Hindi
मौसम के बदलाव के साथ शुरू होने वाला ये बुखार आपको काफी परेशानी में डाल सकता है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। वायरल फीवर एक दूसरे से फैलता है, इसलिए इसके लिए बचाव के लिए कुछ जरूरी उपाय करने चाहिए।
- वायरल फीवर से पीड़ित व्यक्ति के बहुत पास जाने से बचें।
- सर्दी-खांसी वाले व्यक्ति से भी खुद का बचाव करना चाहिए।
- घर से बाहर जाते समय हमेशा फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
- अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
- कमरे में एसी का इस्तेमाल करने से अभी आपको बचना चाहिए।
- पीने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
