हेल्थ

गाय या भैंस - किसके दूध से बना घी होता है बेस्ट, जानें बच्चों को कौन सा घी खिलाना चाहिए

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 19, 2023, 10:24 AM IST

Cow or Buffalo ghee: खाने में देसी घी का इस्तेमाल तो हम सभी लोग करते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। यही वजह है कि घर के बूढ़े-बुजुर्ग देसी घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। देसी घी प्रोटीन, हेल्‍दी फैट, विटामिन ए, विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। घी को लेकर कई लोगों के मन में अलग अलग तरह की धारणाएं भी है। कई लोग ये सोचते हैं कि घी का सेवन करने से शरीर में फैट लेवल बढ़ता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Image

गाय या भैंस का घी!

Cow or Buffalo ghee: खाने में देसी घी का इस्तेमाल तो हम सभी लोग करते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। यही वजह है कि घर के बूढ़े-बुजुर्ग देसी घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। देसी घी प्रोटीन, हेल्‍दी फैट, विटामिन ए, विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। घी को लेकर कई लोगों के मन में अलग अलग तरह की धारणाएं भी है। कई लोग ये सोचते हैं कि घी का सेवन करने से शरीर में फैट लेवल बढ़ता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत को काफी फायदे पहुंचाते हैं। देसी घी को गाय या भैंस के दूध की मदद से तैयार किया जाता है। यह दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि गाय के घी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है या भैंस का घी। पहले तो आप ये समझ लीजिए कि गाय और भैंस के दूध से बने घी में क्या अंतर होता है। बता दें कि भैंस के दूध से बनने वाला घी सफेद होता है, जबकि गाय के दूध बना घी पीला होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेहत के लिए गाय या भैंस किसका घी फायदेमंद माना जाता है।

गाय घी और भैंस घी में अंतर

गाय के दूध से बने घी का रंग पीला होता है जबकि भैंस के दूध से बने घी का रंग सफेद होता है। दोनों ही घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं लेकिन भैंस के घी की तुलना में गाय का घी ज्‍यादा फायदेमंद होता है। गाय के घी में कई तरह के पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो मेंटल और फिजिकल हेल्‍थ को बेहतर बनाता है। आयुर्वेद में गाय के घी को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। कई थेरेपेटिक गतिविधियों में गाय के घी का ही इस्‍तेमाल किया जाता है। गाय के घी में फैट की मात्रा बेहद कम होती है। वहीं भैंस का घी फैट से भरपूर होता है। फैट की मात्रा कम होने की वजह से गाय का घी जल्दी पच जाता है। भैंस के घी में फैट अधिक मात्रा में होता है जिस वजह से उसकी शेल्‍फ लाइफ ज्‍यादा होती है।

गाय का घी खाने के फायदे

  • गाय का घी विटामिन-ए, डी, ई, के और ऐंटिक्सिडेंट्स से भरपूर होता है।
  • गाय के घी का सेवन करने से कैंसर का जोखिम कम रहता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ऐंटिऑक्सिडेंट्स फ्री-रेडिकल्स की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं।
  • इसके साथ ही गाय के घी का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। इसके सेवन से अर्ली एजिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
  • गाय का घी वजन कम करने में सहायक साबित होता है।

भैंस का घी खाने के फायदे

  1. दुबले पतले लोगों के लिए भैंस का घी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से मोटापा बढ़ता है। अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं तो भैंस के घी का सेवन करें।
  2. भैंस का घी हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो भैंस के घी का सेवन करें।
  3. पोटैशियम-मैग्निशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भैंस का घी कमजोरी और थकान की समस्या को भी दूर करता है।

बच्चों के लिए कौन सा घी है फायदेमंद

बच्चों को घी का सेवन जरूर कराना चाहिए। इसके सेवन से बच्चों को काफी फायदा मिलता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर घी शिशु को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बच्चों के मस्तिष्क के विकास में भी मददगार साबित होता है। बच्चे को छह महीने की उम्र से ही बच्चे घी का सेवन कराना चाहिए। बच्चों के लिए गाय का घी सबसे सही रहता है। ऐसे में आप अपने बच्चों के आहार में घी को जरूर शामिल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article