हेल्थ

Fever Causes: आखिर क्यों आता है बार-बार बुखार, जानिए कारण और आयुर्वेदिक उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2023, 03:19 PM IST

Fever causes: नॉर्मल बुखार और आवर्तक बुखार के बीच वास्तम में अंतर यह है कि आवर्तक बुखार बार-बार आता है और कुछ ही दिनों तक रहता है। इसके बाद यह बुखार सही हो जाता है। लेकिन जैसे ही व्यक्ति ठीक महसूस करना शुरू ही करता है. तब तक ये बुखार फिर वापस आ जाता है।

Image

जानिए बार-बार बुखार क्यों आता है, पढ़ें कारण और इलाज

KEY HIGHLIGHTS
  • बार-बार होने वाले बुखार और नॉर्मल बुखार में थोड़ा अंतर होता है
  • इस तरीके से करें बार-बार आने वाले बुखार से बचाव
  • आवर्तक बुखार बार-बार वापस आता है और फिर ठीक होता रहता है

Home Remedies For Fever: जब शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट से बढ़ जाता है तो यह बुखार की स्थिति होती है। बुखार होने पर न तो खाना अच्छा लगता है और कुछ पीना। कई लोगों को बार बार बुखार हो जाता है। मतलब बुखार आता जाता रहता है। हय बुखार आमतौर पर बच्चों को परेशान करता है या निश्चित समयावधि के बाद बार-बार होता रहता है। जैसे कि 1 महीने के बाद या 2 महीने के बाद। बार बार बुखार आने का मतलब हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होना है। ऐसे में आपको अपने बॉडी का इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाना होगा।

बुखार के लक्षण-

- शरीर का तापमान 100.4 डिग्री फॉरेनहाइट से ऊपर होना।

-ठंड लगना।

-शरीर का गर्म होना।

-हमेशा थकान महसूस होना। ‌

-खाने में कुछ भी अच्छा ना लगना या किसी भी खाने का टेस्ट कड़वा महसूस होना।

बुखार आने के कारण-

बुखार आमतौर पर वायरस, बैक्टीरियल, इनफेक्शन या वैक्सीनेशन के कारण हो सकता है।

बार बार बुखार आने से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपाय-

-वायरस और बैक्टीरिया से सफाई बरतें ।

-खाना खाने से पहले शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोए गर्म पानी से हाथ धोने से कीटाणु मर जाते हैं।

-अपने नाक, मुंह या आंखों को छूने से बचें। खांसते और छींकते समय अपनी नाक को ढकें।

इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाएं-

-शरीर में तरल पदार्थ की कमी ना होने दें जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

-तुलसी की चाय नियमित रूप से पीने पर इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

-गिलोय का काढ़ा पीने से भी मिनट की अच्छी बनी रहती है।

इसके अलावा जो लोग अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं। वे पिपली चूर्ण, कुटकी चूर्ण, कटंकारी चूर्ण, पूपकर मूल चूर्ण को किसी जड़ी-बूटी के दुकान से लाएं। इनको एक साथ मिक्स करके एक डिब्बे में स्टोर करके रखने सुबह-शाम इस चूर्ण को शहद के साथ सेवन करें इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है यह आपको आवर्ती बुखार से छुटकारा दिलाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article