Kids Mobile Addiction: किसी भी खुशहाल घर में बच्चे (Kids) जरूर होते हैं। घर में बच्चे होने से घर में रौनक बनी रहती है। बच्चे जहां मन के सच्चे होते हैं तो वहीं वह काफी जिद्दी भी होते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की कुछ आदत (Kids Bad Habits) से काफी ज्यादा परेशान भी होते हैं। काफी कोशिशों के बावजूद भी वह अपने बच्चों की खराब आदत को नहीं छुड़ा पाते हैं। बच्चों की इन खराब आदतों में से एक है मोबाइल (Mobile)। आज हर घर में बच्चे मोबाइल से चिपके (Mobile Addiction) होते हैं। नींद से जगने के बाद उन्हें मोबाइल ही चाहिए होता है। खाना खाने तक में वह मोबाइल की जिद्द पकड़ लेते हैं। बगैर मोबाइल के वह खाने का एक निवाला भी अपने मुंह में नहीं डालते। बस, बच्चों की मोबाइल पकड़ने की इस बुरी आदत से हर कोई माता-पिता काफी परेशान हैं। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप उसकी ये आदत छुड़ा पाएंगे।
इन तरीकों से छुड़ाएं बच्चों के हाथ से मोबाइल
बच्चों को मोबाइल देने से बचें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल से दूर रहे तो आपको उसे मोबाइल देने से बचना चाहिए। ऑफिस की कॉल, मैसेजेस, फेसबुक आदि उसके सामने न चलाएं। कोशिश करें कि वह कम से कम मोबाइल को देखें।
बदलते रहें मोबाइल फोन का पासवर्ड
आपको अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड लगातार बदलते रहना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि जब भी आप फोन पर पासवर्ड एंटर करें, तो बच्चा उसे न देख पाए। इसके अलावा अगर फोन में थंब या फेस लॉक का ऑप्शन है तो उसे जरूर इस्तेमाल करें।
बच्चे को आउटडोर गेम के लिए करें मोटिवेट
बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सबसे अच्छा और कारगर उपाय है कि आप उसे आउटडोर गेम खेलने के लिए मोटिवेट करें। आप बच्चे को बाहर खेलने, साइकिल चलाने आदि के लिए भेजकर उसे बिजी रख सकते हैं।
घर के काम में रखें बिजी
आपका बच्चा अधिक मोबाइल देखने लगा है और मोबाइल नहीं छोड़ रहा है तो आप उसे घर के काम में बिजी रखकर उसका ध्यान मोबाइल से भटका सकते हैं। दरअसल बच्चे जितने ज्यादा बिजी रहेंगे, वह मोबाइल का उतना कम इस्तेमाल कर पाएंगे।
वाइफाई को रखें बंद
बच्चे मोबाइल में ज्यादा वीडियो देखते हैं और इसीलिए अगर आपका ऑफिस या फिर पसर्नल काम पूरा हो जाए तो आपको वाइफाई बंद कर देना चाहिए। वाइफाई बंद होने से बच्चे हर समय इंटरनेट जोन में नहीं रहेंगे और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
