किडनी हमारे शरीर में मौजूद एक सबसे जरूरी अंग है, जिसका काम हमारे खून को फिल्टर करना होता है। यही कारण है कि इसे हमारे शरीर का सफाई कर्मचारी कहा जाता है। क्योंकि यह खून में जमा गंदगी को साफ करके बाहर करने का काम करती है। ऐसे में यदि किडनी सही तरीके से काम नहीं करेगी तो यह हेल्थ के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कई बार किडनी की समस्याएं शुरुआती अवस्था में ही सामने आ जाती हैं, लेकिन कई बार इसके सामने आने में काफी देर लग जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
किडनी डैमेज के 5 संकेत - 5 Symptoms of Kidney Damage
रात में बार-बार पेशाब जाना
यदि आपको रात के समय बार-बार पेशाब आता है तो यह किडनी में समस्या का सबसे सामान्य संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार बाथरूम जाने की इच्छा होती है, और रात के समय यह इच्छा बढ़ जाती है तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।शरीर में सूजन
यदि आपके शरीर में सूजन की समस्या है, जिसमें आपके हाथ-पैरों और आंखों के आसपास सूजन महसूस हो रही है, तो यह किडनी में आई खराबी का संकेत हो सकता है। क्योंकि किडनी में दिक्कत आने से आपके शरीर से एक्स्ट्रा लिक्विड बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे शरीर में सूजन आ जाती है।थकान और कमजोरी
किडनी में खराबी आने से आपका खून ठीक से फिल्टर नहीं हो पाता है, जिससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो कमजोर हो जाता है। जिससे आपको थकान और कमजोर महसूस हो सकती हैं।ब्लड प्रेशर लो
यदि आप रात मे काफी दिनों से ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या है तो यह किडनी में आई खराबी का संकेत हो सकती है। क्योंकि इससे आपको सिर दर्द, चक्कर और कमजोर महसूस हो सकते हैं।पीठ में दर्द
किडनी में खराबी का एक बहुत बड़ा संकेत पीठ में होने वाला दर्द है, जिसका असर आपको पेट से लेकर पीठ तक महसूस हो सकता है। यदि आपको लगातार पीठ में दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको किडनी की जांच करानी चाहिए।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
