हेल्थ

डायबिटीज का नया दुश्मन निकला डाइट सोडा, एक कैन से 38% तक बढ़ सकता है खतरा, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Diet Soda May Raise Your Type 2 Diabetes Risk by 38%: नई स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना एक कैन डाइट सोडा पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 38% तक बढ़ सकता है। अक्सर लोग इसे हेल्दी विकल्प समझते हैं, लेकिन इसमें छिपी मीठास आपके ब्लड शुगर के लिए खतरनाक हो सकती है। जानिए रिसर्च में क्या आया सामने और क्यों अब हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अलर्ट कर रहे हैं डाइट ड्रिंक्स को लेकर।

Image

Diet Soda May Raise Your Type 2 Diabetes Risk by 38%

Diet Soda May Raise Your Type 2 Diabetes Risk by 38%: क्या आप भी शुगर से बचने के लिए रोज डाइट सोडा पीते हैं? तो ये खबर आपके लिए है। अक्सर लोग सोचते हैं कि डाइट सोडा हेल्दी होता है क्योंकि उसमें शुगर नहीं होती। लेकिन हाल की एक रिसर्च ने इस सोच को पूरी तरह हिला दिया है। फ्रांस में 100,000 से ज्यादा लोगों पर की गई स्टडी में सामने आया है कि रोज सिर्फ एक कैन डाइट सोडा पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 38% तक बढ़ सकता है। यानी ‘नो शुगर’ का टैग जितना हेल्दी दिखता है, हकीकत में उतना ही खतरनाक हो सकता है।

हेल्दी समझे जाने वाले डाइट सोडा की सच्चाई

डाइट सोडा को अक्सर लोग वजन घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। लेकिन इसमें मौजूद कृत्रिम मिठास शरीर के नेचुरल इंसुलिन रेस्पॉन्स को बिगाड़ सकती है, जिससे डायबिटीज का रिस्क तेजी से बढ़ता है।

एक कैन से ही बढ़ सकता है 38% तक खतरा

इस नई स्टडी के मुताबिक, जो लोग रोजाना डाइट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 38% तक अधिक होता है। यानी रोजाना एक कैन डाइट सोडा भी आपकी सेहत के लिए बड़ी टेंशन बन सकती है।

आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं हैं बेगुनाह

डाइट सोडा में Aspartame और Sucralose जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। ये शरीर में शुगर की पहचान को गड़बड़ा देते हैं, जिससे ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ता है। लगातार सेवन से मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है।

वजन घटाने में मदद नहीं

लोग सोचते हैं कि डाइट सोडा वजन घटाने में मदद करेगा, लेकिन इसकी मिठास दिमाग को भ्रमित करती है और भूख बढ़ा देती है। नतीजा ये होता है कि हम ज्यादा खाते हैं और वजन कम होने की बजाय बढ़ जाता है।

हेल्दी ऑप्शन अपनाएं

अगर आप शुगर से सच में बचना चाहते हैं, तो नींबू पानी, नारियल पानी या सादा पानी जैसे नेचुरल विकल्प सबसे बेहतर हैं। डाइट सोडा सिर्फ दिखावा है, जो सेहत के लिए धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है।

निष्कर्ष

डाइट सोडा अब हेल्दी नहीं, बल्कि खतरे की घंटी है। रोज सिर्फ एक कैन पीने से ही डायबिटीज का रिस्क 38% तक बढ़ सकता है, ये आंकड़ा अपने आप में काफी डराने वाला है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि ‘शुगर फ्री’ टैग के पीछे छिपे सच को पहचाना जाए और सेहतमंद विकल्प चुने जाएं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

Myopia in Children: बच्चे का चश्मा बार-बार बदल रहा है, कहीं बढ़ते नंबर के पीछे मायोपिया तो नहीं, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Myopia in Children: बच्चे का चश्मा बार-बार बदल रहा है, कहीं बढ़ते नंबर के पीछे मायोपिया तो नहीं, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बलगम वाली खांसी का नुस्खा: जानें प्याज, सोंठ और शहद का इस्तेमाल कैसे करें- आचार्य बालकृष्ण ने बताया पारंपरिक नुस्खा

बलगम वाली खांसी का नुस्खा: जानें प्याज, सोंठ और शहद का इस्तेमाल कैसे करें- आचार्य बालकृष्ण ने बताया पारंपरिक नुस्खा

एक पैर छोटा, दूसरा बड़ा! पैरों की लंबाई अलग क्यों होती है और इससे क्या परेशानी हो सकती है? डॉ. Matthew Harb से जानें

एक पैर छोटा, दूसरा बड़ा! पैरों की लंबाई अलग क्यों होती है और इससे क्या परेशानी हो सकती है? डॉ. Matthew Harb से जानें

बोतलबंद पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें कैसे ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- देखें पानी की शुद्धता जांचने का तरीका

बोतलबंद पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें कैसे ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- देखें पानी की शुद्धता जांचने का तरीका