Tips To Get Freedom From Stress In Hindi: देश को आजादी को आजादी मिले पूरे 77 साल हो चुके हैं। आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। भले ही हम आज आजाद भारत में रहते हैं, लेकिन आज हमारा शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का गुलाम होता जा रहा है। आजकल हम कम उम्र में ही अपनी जान गंवा देते हैं। दुनिया भर की बीमारियां आज लोगों के बीच पनप रही हैं। आज लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। इनमें सबसे आम समस्या जो आजकल लोगों को काफी तेजी से अपना गुलाम बना रही है वह है तनाव।
यह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जो लंबे समय में व्यक्ति की मानसिक स्थिति को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है और गंभीर मामलों में यह व्यक्ति को मृत्यु के द्वार तक भी ले जा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप चाहें तो तनाव से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आपको बता दें कि जीवनशैली में कुछ सरल बदलाव को शामिल करके और आसान से बदलाव करके आप तनाव से आजादी पा सकते हैं। इनकी मदद से आप आसानी से तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ ऐसे ही कुछ सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं...
तनाव से आजादी पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स - Tips To Relief Stress In Hindi
वह करें जिससे आपको खुशी मिलती है
अगर आप तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको वह काम करने चाहिए जिसमें आपका मन लगता है। अपनी पसंद के खेल खेलें, म्यूजिक सुनें, डांस करें या कोई भी वह काम करें जिसेस आपको खुशी मिलती है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में बहुत मदद करता है। इसके लिए समय जरूर निकालें।
स्वस्थ खाएं
स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। शरीर की जरूरत के अनुसार भोजन करें। आपकी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्स सभी संतुलित मात्रा में होने चाहिए। खूब-फल सब्जियां खाएं, देसी घी, नट्स और बीज आदि का सेवन करें।
शारीरिक रूप से एक्टिव रखें
जब आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। यह तनाव जैसी स्थितियों से आपको दूर रखने में मदद करता है। इसलिए नियमित 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। पैदल चलना, दौड़ना, स्विमिंग, साइकिलिंग, वेट ट्रेनिंग आदि करें।
अपने लिए समय निकालें
भले ही आप दिन भर कितने भी व्यस्त क्यों न रहते हैं, अपने खुद के लिए कुछ समय जरूर निकाल चाहिए। इस समय में आप वह सबकुछ करें जो आपको करना पसंद है।
अच्छी नींद
तनाव से बचाव और इसके उपचार के लिए अच्छी नींद लेना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। हमेशा कोशिश करें कि 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बेहतर बनाने और तनाव हार्मोन को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
योग और मेडिटेशन
इनका अभ्यास करने से मस्तिष्क शांत होता है। यह दिमाग को मजबूत बनाने और कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं। इनका नियमित अभ्यास करने से तनाव आपके कोसों दूर रहता है। इससे फोकस बढ़ता है और याददाश्त भी बेहतर होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
