हेल्थ

स्विमिंग या नहाते वक्त कान में चला गया है पानी, तो निकालने के लिए फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

नहाते वक्त कान में पानी जाना एक सामान्य बात है। ये हर किसी के साथ होता है। इसकी वजह से काफी इर्रिटेशन भी होती है। कान से पानी बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पानी को बाहर निकल सकते हैं।

Image

how to remove water from ears

स्विमिंग पूल में नहाते वक्त या फिर घर में शॉवर लेते वक्त या फिर मुंह धोते वक्त कई बार कान मे पानी चला जाता है। नहाते वक्त कान में पानी का जाना आम बात है लेकिन कई बार इसे लोग सामान्य बात समझकर पानी बाहर नहीं निकालते। जो बाद में बड़ी मुसिबत बन जाता है। कान से पानी निकालने के लिए लोग खुद से तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं। कभी-कभी तो पानी आसानी से बाहर निकल जाता है लेकिन कभी कभी इर्रिटेशन की वजह बन जाता है। पानी बाहर नहीं निकलने की वजह से कई बार इन्फेक्शन्स का खतरा भी बना रहाता है। ऐसे में आज हम आपको कान से पानी बाहर निकालने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सिर को झुकाकर पानी निकाले

pour out water by tilting the head

pour out water by tilting the head

अगर नहाते वक्त कान में पानी चला गया है तो इसे बाहर निकालने के लिए आप सिर को झुकाकर निकालें। जिस साइड के कान में पानी चला गया है उस तरफ से सिर को झुकाए और हल्का-हल्का सिर को झटका देकर निकालें। ऐसा करने से पानी जल्दी बाहर निकल जाएगा।

ईयर बड्स का करें इस्तेमाल

use earbuds

use earbuds

अगर कान में पानी चला गया है तो इसे बाहर निकालने के लिए आप ईयर बड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ईयर बड को हल्का सा अंदर की तरफ ले जाएं और कान साफ करने की स्टाइल में घुमाएं। ऐसा करने से पानी बाहर निकल जाएगा।

सो कर ट्राई करें

sleeping

sleeping

कान में पानी चले जाने पर जिस कान में पानी गया है उसी साइड की तरफ कुछ देर के लिए सो जाएं। करीब 5-10 मिनट के लिए इसी पोजिशन में रहें। इससे पानी जल्दी निकल जाएगा।

जम्प करें

Jump

Jump

अगर कान में पानी चला गया है तो जिस कान में पानी गया है उसी साइड में झुक कर कूदने से पानी निकल सकता है।

कान को हिलाएं

move the ear

move the ear

नहाते वक्त कान में पानी जाने से सुनने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में पानी बाहर निकालने के लिए आप इसके लिए कान को खींचकर थोड़ा झुकते हुए तेजी से हिलाएं। इससे कान से पानी निकल जाएगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article